इस बैंक में ग्राहकों के साथ हुई 80 करोड़ की हेराफेरी! कहीं इसमें आपका खाता भी तो नहीं है?

Updated on 19-12-2025 12:45 PM
नई दिल्ली: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने अपने प्रायोरिटी बैंकिंग यूनिट में धोखाधड़ी की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। नवंबर के बेंगलुरु की एक ब्रांच में एक ग्राहक के खाते से पैसे गायब होने की शिकायत सामने आई थी। सूत्रों के मुताबिक बैंक ने अब इस फ्रॉड की जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इस जांच में बेंगलुरु की एमजी रोड शाखा में खाता रखने वाले कुछ अमीर ग्राहकों के कम से कम 80 करोड़ रुपये के फंड के हेरफेर की बात सामने आ रही है।

यह मामला पिछले महीने एक ग्राहक की शिकायत से शुरू हुआ था, जिसने 2.7 करोड़ रुपये के हेरफेर की बात कही थी। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु सिटी पुलिस से इस मामले को राज्य के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। यह ट्रांसफर इसलिए किया गया है क्योंकि सीनियर अधिकारियों के अनुसार इस कथित हेरफेर की राशि 5 करोड़ रुपये से अधिक है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने इस बात की पुष्टि की है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

कौन करेगा जांच

ईटी की पूछताछ के जवाब में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने कहा, 'हमारे ग्राहकों के हित हमारी पहली प्राथमिकता हैं। इस मामले में, बैंक ने बेंगलुरु शाखा में एक कर्मचारी द्वारा कुछ अनियमितताएं किए जाने का पता लगाया है। चूंकि बैंक किसी भी कदाचार के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति रखता है, इसलिए तुरंत पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी और संबंधित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बैंक ने उसे बर्खास्त कर दिया है।'बैंक ने प्रभावित ग्राहकों से खुद संपर्क किया है और एक आंतरिक जांच शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, लगभग दो हफ्ते पहले एक प्रारंभिक आंतरिक जांच में कई गड़बड़ियां सामने आने के बाद PwC को जांच का काम सौंपा गया है। एक ग्राहक ने पिछले महीने शिकायत की थी कि उसके फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में रखे 2.7 करोड़ रुपये गायब हो गए थे।

बैंक का पक्ष

सूत्रों के मुताबिक जांच में पाया गया कि बड़े पैमाने पर ग्राहकों के फंड का दुरुपयोग हुआ। एक सूत्र ने कहा, 'कुछ बहुत ही हाई-प्रोफाइल ग्राहक नाराज हैं। वे अमीर कारोबारी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।' बैंक ने ग्राहकों को हुए किसी भी नुकसान की भरपाई करने का वादा किया है। स्टैनचार्ट ने ईटी को बताया कि वर्तमान में पुलिस और हमारी आंतरिक जांच चल रही है। बैंक संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग और समर्थन देना जारी रखेगा। बैंक अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है। इसमें प्रभावित ग्राहकों को किसी भी गबन किए गए फंड की वापसी भी शामिल है।
बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने रिलेशनशिप मैनेजर नक्का किशोर कुमार (40) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन पर ग्राहक के साथ 2.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने पिछले महीने कुमार को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि फंड के हेरफेर का तरीका 15 साल पहले गुरुग्राम में सिटीबैंक की वेल्थ मैनेजमेंट यूनिट में हुई धोखाधड़ी जैसा ही है। स्टैनचार्ट की शुरुआती जांच में पाया गया कि कुमार ने नकली हस्ताक्षर किए थे और RTGS मैकेनिज्म के जरिए एफडी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फंड को डायवर्ट कर दिया था।

कैसे किया फ्रॉड?

ग्राहक ने डिपॉजिट बनाने के लिए 2 करोड़ रुपये, 50 लाख रुपये और 25 लाख रुपये के चेक दिए थे। इन पैसों को उनके इच्छित उद्देश्य के बजाय तीसरे पक्ष को भेज दिया गया था। इसके बाद पांच लोगों ने कुमार और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का नाम लेते हुए इसी तरह की धोखाधड़ी के लिए शिकायतें दर्ज कराईं। सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ता ग्राहकों से संपर्क कर पीड़ितों की पहचान कर रहे हैं क्योंकि बर्खास्त किए गए अधिकारी ने उनसे चेक लेने के बाद नकली फिक्स्ड डिपॉजिट बॉन्ड जारी किए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.