अमेरिका के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, डॉटकॉम के दौर में भी नहीं हुआ था यह कमाल

Updated on 08-10-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में डॉलर की छोड़कर बाकी सभी एसेट्स रेकॉर्ड पर है। इनमें शेयर मार्केट भी शामिल है। हालिया तेजी के साथ ही यूएस स्टॉक मार्केट कैप-टू-जीडीपी रेश्यो 221% के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल के लो लेवल से इसमें 58% तेजी आई है। यह साल 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस के लो लेवल से करीब 4.6 गुना ज्यादा है। यह 2000 के डॉटकॉम बबल के दौरान 142% पर पहुंचा था। यह 13 साल के औसत 87% से कहीं आगे पहुंच चुका है।

पिछले कुछ समय में अमेरिका की बड़ी कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है। मसलन दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया की हिस्सेदारी अब एमएससीआई ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स में 5.04 फीसदी पहुंच चुकी है। यह इंडेक्स ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स का 85 फीसदी कैप्चर करता है। इनमें लार्ज और मिड-कैप स्टॉक्स शामिल हैं। एनवीडिया का वेट अब दुनिया के तीसरे बड़े स्टॉक मार्केट जापान (4.78%) से भी ज्यादा हो गया है।

टॉप कंपनियां

इस इंडेक्स में चीन की हिस्सेदारी 3.33 फीसदी, यूके की 3.23 फीसदी और कनाडा की 2.92 फीसदी है। इस इंडेक्स में एनवीडिया का योगदान फ्रांस और जर्मनी के कंबाइंड योगदान से बड़ा है। एनवीडिया का मार्केट कैप 4.505 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। पहली बार किसी कंपनी का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा है। एनवीडिया के बाद माइक्रोसॉफ्ट (3.894 ट्रिलियन डॉलर), ऐपल (3.806 ट्रिलियन डॉलर) और अल्फाबेट (2.979 ट्रिलियन डॉलर) का नंबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.