ये तो झांकी है, असली तस्वीर बाकी है... 15 महीने के रेकॉर्ड पर पहुंची महंगाई लेकिन अभी और रुलाएगी

Updated on 15-06-2024 04:59 PM
नई दिल्ली: मई महीने के थोक महंगाई के आंकड़े आ गए हैं। भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच खाने पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने से बीते महीने में थोक महंगाई बढ़कर 15 महीने के उच्चतम स्तर 2.61 प्रतिशत पर पहुंच गई। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित महंगाई लगातार तीन महीने से बढ़ रही है। अप्रैल में यह 1.26 प्रतिशत और मई 2023 में यह शून्य से 3.61% नीचे रही थी। लेकिन जून में इसमें और इजाफा होने की आशंका है। इसकी वजह यह है कि इस दौरान खाद्य तेल, दूध, सब्जियां खासकर आलू और प्याज की कीमत में तेजी आई है। अमूल और मदर डेयरी समेत कई कंपनियों ने दूध की कीमत बढ़ा दी है। इसी तरह खाद्य तेल की कीमत भी हाल में तेजी से बढ़ी है। प्याज की कीमत में एक हफ्ते में 50 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। हरी सब्जियों के साथ आलू के दाम भी चढ़ रहे हैं। साफ है कि जून में थोक महंगाई नए रेकॉर्ड पर जा सकती है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मई 2024 में महंगाई बढ़ने का मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं, खाद्य उत्पादों के विनिर्माण, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस, खनिज तेल और अन्य विनिर्माण उत्पादों की कीमतों में वृद्धि रही। डब्ल्यूपीआई आधारित महंगाई मई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर रही है। इसका पिछला उच्चतम स्तर फरवरी 2023 में देखा गया था, जब थोक महंगाई 3.85% थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 10 महीने के उच्च स्तर 9.82% पर पहुंच गई। मई में सब्जियों की महंगाई दर 32.42% रही, जो एक महीने पहले अप्रैल में 23.60% थी। इसी तरह प्याज की महंगाई दर 58.05%, जबकि आलू की महंगाई दर 64.05% रही। दालों की महंगाई दर मई में 21.95% रही।

थोक बनाम खुदरा महंगाई

हालांकि मई में थोक महंगाई की वृद्धि इस महीने के खुदरा महंगाई के आंकड़ों के विपरीत है। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आंकड़ों के अनुसार मई में खुदरा महंगाई घटकर 4.75 प्रतिशत पर आ गई जो पिछले 12 महीनों का सबसे निचला स्तर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई को ही ध्यान में रखता है। आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में लगातार आठवीं बार ब्याज दर को यथावत रखने का फैसला किया था। बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री अदिति गुप्ता ने कहा कि देश में भीषण गर्मी के कारण खाद्य महंगाई भी ऊंची बनी रहने का अनुमान है। मॉनसून की प्रगति भविष्य में खाद्य महंगाई की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इसके अलावा वैश्विक धातु कीमतों में उछाल मैन्यूफैक्चरिंग कैटगरी में महंगाई बढ़ने का कारण बना। विनिर्मित उत्पादों में महंगाई मई में 0.78% थी, जो अप्रैल में शून्य से नीचे 0.42% थी। बार्कलेज की अर्थशास्त्री श्रेया सोढानी ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग के लिए मूल्य सूचकांक (जिसका डब्ल्यूपीआई में सर्वाधिक 64% भारांक है) में लगातार चौथे महीने वृद्धि हुई है। यह दिखाता है कि कंपनियों की कच्चे माल की लागत बढ़ रही है। ईंधन एवं बिजली क्षेत्र में महंगाई 1.35 प्रतिशत रही, जो अप्रैल के 1.38 प्रतिशत से मामूली कम है। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘जून 2024 में अभी तक वैश्विक जिंस की कीमतों में मासिक आधार पर गिरावट आई है। इससे महीने में डब्ल्यूपीआई महंगाई में उछाल पर काबू पाने में मदद मिलेगी और प्रतिकूल आधार का मुकाबला किया जा सकेगा। कुल मिलाकर इक्रा का अनुमान है कि जून 2024 में कुल थोक महंगाई मामूली रूप से बढ़कर तीन प्रतिशत हो जाएगी।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.