आज से सस्ता हो गया एलपीजी का यह सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या रह गया इसका दाम

Updated on 01-11-2025 12:57 PM
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें इस समय नरम हैं। इसी वजह से इसके बॉयप्रोडक्ट लिक्विड पेट्रोलियम गैस या एलपीजी (Liquid Petroleum Gas) की कीमतों में भी नरमी है। तभी तो भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में थोड़ी कमी की है। जी हां, इन कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Cylinder) की कीमत में मामूली पांच रुपये की कमी की है। नया दाम आज यानी एक नवंबर 2025 से लागू हो गया है। इससे पहले अक्टूबर ममहीने में इसके दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। गौरतलब है कि ये कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दाम में समीक्षा करती हैं।

अब क्या हो गया इसका दाम

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले हलवाई या कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की कमी की गई है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1590.50 रुपये का हो गया है। आज से पहले इसका दाम 1595.50 रुपये था। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में आम उपभोक्ताओं के लिए इसकी कीमत अभी भी 853 रुपये बनी हुई है। इसी दाम को भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) भी फॉलो करती हैं।

अन्य महानगरों में क्या दाम

कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब घट कर 1694.00 रुपये हो गई है। मुंबई में अब यह 1542.00 रुपये में मिलेगा जबकि चेन्नई में इसका रेट 1750.00 रुपये हो गया है।

इस साल खूब घटे हैं दाम

इस फाइनेंशियल ईयर में इससे पहले एक अक्टूबर को इसके दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उससे पहले लगातार छह महीने इसकी कीमतें घटी ही थीं। इस साल मार्च महीने के दौरान दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये थी जो 1 अप्रैल को 1762 रुपये रह गई। 1 मई को इसमें फिर कटौती की गई और यह 1747.50 रुपये का रह गया। 1 जून को इसकी कीमत 1723.50 रुपये, 1 जुलाई को 1665 रुपये और 1 अगस्त को 1631.50 रुपये और एक सितंबर को 1680 रुपये थी। इस तरह 6 महीने में इसकी कीमत में 223 रुपये की कटौती की गई।

घरेलू सिलेंडर की कीमत कितनी?

आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 8 अप्रैल को बदलाव हुआ था। दिल्ली में इसकी कीमत आम उपभोक्ताओं के लिए यह 853 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में यह 879 रुपये मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है।

एटीएफ की कीमतें बढ़ीं

आज यानी एक नवंबर 2025 से हवाई ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत अब 817.01 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गया है। इसे रुपये में देखें तो 1,000 लीटर एटीएफ के लिए अब 94,543.02 रुपये चुकाना होगा। कोलकाता में 855.63 डॉलर या 97,549.18 रुपये, मुंबई में 816.80 डॉलर या 88,447.87 रुपये और चेन्नई में 812.36 डॉलर या 98,089.68 रुपये हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.