दुनिया के इस बड़े रईस पर फूटा 'दिवाली बम', कितनी रह गई नेटवर्थ

Updated on 21-10-2025 02:34 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के शेयरों में सोमवार को करीब 5 फीसदी गिरावट आई। इससे कंपनी के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में 14 अरब डॉलर यानी करीब 12,33,09,48,00,000 रुपये की गिरावट आई। हालांकि इस गिरावट के बावजूद एलिसन इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल उनकी नेटवर्थ में 144 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 336 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

इस बीच दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से 7 की नेटवर्थ में सोमवार को तेजी रही। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में 5.8 अरब डॉलर की तेजी रही। वह 461 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर जमे हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 28.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। फेसबुक की फाउंडर मार्क जकरबर्ग ($258 अरब) तीसरे, जेफ बेजोस ($240 अरब) चौथे, लैरी पेज ($224 अरब) पांचवें, सर्गेई ब्रिन ($209 अरब) छठे, बर्नार्ड अरनॉल्ट ($196 अरब) सातवें, स्टीब बाल्मर ($178 अरब) आठवें, जेंसन हुआंग ($159 अरब) नौवें और माइकल डेल ($258 अरब) दसवें नंबर पर हैं।

अंबानी-अडानी का हाल

इस लिस्ट में भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 104 अरब डॉलर के साथ 18वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ में इस साल 13.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 93.6 अरब डॉलर के साथ 20वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह एशिया में अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.