ज्ञान-धर्म को जीवन मे उतारने वाले महापुरुष कहलाते है : ऋषभ सागर

Updated on 27-08-2024 01:52 PM

बालोद। ज्ञान और धर्म को समझने वाले महापुरुष नही होते बल्कि उसको जीवन मे उतारने वाले  ही महापुरुष कहलाते है। जिनका जीवन उदाहरण बन जाये, जो सद्गुणों का भंडार हो ऐसा व्यक्तित्व ही महापुरुष हो सकता है।
जैन संत ऋषभ सागर अंतगड सूत्र का वाचन करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कृष्णजी की महिमा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण जी ने सदा धर्म और प्रेम को ही स्थान दिया। वे जहां भी जाते प्रेम बरसाते। धर्म का साथ देने उन्होंने धर्मयुद्ध करवाया। महाभारत के वे केन्द्र बिंदु थे किन्तु जीत का साराश्रेय पांडवों को दिया। श्रेष्ठ व्यक्ति वही है जो करता खुद है लेकिन श्रेय औरों को देता है।

संतश्री ने कहा कि उन्हें मक्खन बहुत प्रिय था, यहाँ पर मक्खन का अर्थ सार तत्व से है।जो सार तत्व है वो जहां से भी मिले जैसे भी मिले ग्रहण करना चाहिए। मक्खन की हंडी फोड़ने का आयोजन के पीछे यही उद्देश्य होता है कि अपने कर्मों की हांडी को फोड़कर उसमे से सार तत्व को ग्रहण करें। सार तत्व अच्छे संस्कार हैं,जहां संस्कार है वहां सुख,समृद्धि होती है। परमात्मा के बताए बातों की जब हम ही अवहेलना करते है तो पीछे बच्चों को गलत कैसे  ठहरा सकते है।उन्होंने कहा कि कृष्णजी के जीवन से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने हर रिश्ते को बखूबी निभाई चाहे  दोस्ती का रिश्ता हो,परिवार का रिश्ता हो,या राजनीति हो।वे 22वे तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के चचेरे भाई थे तथा जैन आगम के अनुसार अगले 24 तीर्थंकरों में से एक तीर्थंकर कृष्ण जी होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.