सुंदरलाल शर्मा वार्ड में मतदाता सूची से हजारों नाम गायब, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Updated on 30-12-2025 01:22 PM
रायपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम गायब होने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के कारण वार्ड के लगभग 2000 से 3000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संदीप तिवारी ने बताया कि नियमानुसार बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करने थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मजबूरी में लोगों ने स्वयं बूथ पर जाकर फॉर्म लिए और निर्धारित तिथि के भीतर जमा भी किए, इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े गए। अब दावा-आपत्ति की प्रक्रिया में जनता को बार-बार बूथ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड में कई ऐसे लोग हैं जो 20 से 30 वर्षों से निवासरत हैं, फिर भी उनके नाम मतदाता सूची से गायब हैं। इससे आम नागरिकों में आक्रोश और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों से जनता को केवल लाइनों में खड़ा करने का काम किया जा रहा है। नोटबंदी से शुरू हुई परेशानी आधार-पैन लिंक, जीएसटी, वाहन आरसी, केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं तक लगातार जारी है।

संदीप तिवारी ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में हुई त्रुटियों को तुरंत सुधार कर प्रभावित नागरिकों को राहत दी जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.