टीआई तोप सिंह नवरंग को कोटा थाने से हटाया, नरेश चौहान बने नए प्रभारी

Updated on 25-12-2025 12:44 PM

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में लंबे समय से विवादों में रहे थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को हटा दिया गया है। बिलासपुर एसएसपी कार्यालय ने आदेश जारी करते हुए उनका कोटा थाने का प्रभार वापस ले लिया है और उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह नरेश चौहान को कोटा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

टीआई तोप सिंह नवरंग पहले भी विवादों में घिर चुके हैं। पिछले वर्ष नवंबर माह में सरकंडा थाना में पदस्थ रहते हुए उन पर बस्तर जिले के करपावंड में पदस्थ नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा और उनके इंजीनियर भाई के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगे थे। इस घटना से जुड़े वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया था।

घटना के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने टीआई नवरंग के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इसके चलते तत्कालीन आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने उन्हें लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। बाद में उन्हें जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ किया गया था। हालांकि जांच में उन्हें क्लीन चिट मिलने के बाद पुलिस विभाग ने उन्हें पुनः बिलासपुर बुला लिया था। करीब आठ महीने पहले उन्हें कोटा थाने का प्रभार सौंपा गया था, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.