तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज की उतारी इज्जत, लगाया ऐसा खूबसूरत छक्का, आपने देखा क्या?

Updated on 20-10-2024 12:51 PM
ओमान: एसीसी इमर्जिंग टी20 एशिया कप 2024 का आगाज तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए ने जीत के साथ किया। उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान ए को रोमांचक मैच में 7 रन से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसी के साथ इंडिया ए ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 8 विकेट पर 183 रन बना डाले। बता दें कि टीम इंडिया ने पावरप्ले का अच्छा फायदा उठाकर 68 रन बना डाले। वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज को ऐसा छक्का मारा कि हर कोई देखता रह गया। अब तिलक के उस सिक्स की वीडियो भी सामने आई है।

तिलक वर्मा का जोरदार सिक्स

कप्तान तिलक वर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए। 125 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। ऐसे में तिलक ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान को गजब का छक्का लगाया। इमरान ने तिलक को ऊपर की तरफ गेंद की। इस पर वर्मा ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का उड़ाया। गेंदबाज इमरान भी भारतीय खिलाड़ी का शॉट देखते रह गए। इस सिक्स की वीडियो खुद स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

भारतीय ओपनर्स की तूफानी शुरुआत

भारत को अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई। शर्मा ने 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 गेंद में 35 रन ठोके। वहीं प्रभसिमरन ने 3 चौके और 3 छक्के के बूते 19 बॉल पर 36 रन बनाए।

176 रन ही बना पाया पाकिस्तान

184 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 ही बना पाया। इंडिया ए के लिए गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने अपमे 4 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा 2-2 सफलता रसिख सलाम और निशांत संधु को भी मिली। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 41 रन अराफात मिन्हास ने बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.