दिवाली और छठ की भीड़ कम करने के लिए रेलवे चला रहा वाराणसी LTT फेस्टिवल स्पेशल, लखनऊ से होकर गुजरेगी
Updated on
10-10-2025 01:00 PM
लखनऊ: इस बार दीपावली और छठ पर्व की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए रेलवे ने वाराणसी लोकमान्य तिलक फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्तूबर से 18 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। यह लखनऊ होकर भी गुजरेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि वाराणसी जंक्शन–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही है।
उनके अनुसार, गाड़ी संख्या 04226 वाराणसी जं.–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से रात 1:35 बजे रवाना होकर सुबह 6:20 बजे लखनऊ चारबाग पहुंचेगी और दोपहर 2:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) पहुंचेगी
उनके अनुसार, गाड़ी संख्या 04226 वाराणसी जं.–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से रात 1:35 बजे रवाना होकर सुबह 6:20 बजे लखनऊ चारबाग पहुंचेगी और दोपहर 2:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन जौनपुर सिटी, सुलतानपुर, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें द्वितीय और तृतीय वातानुकूलित डिब्बे शामिल होंगे।
इसके अलावा रेलवे कम दूरी की स्पेशल ट्रेनें भी चला सकता है। रेलवे ने सुलतानपुर से वाराणसी और लखनऊ से कानपुर के लिए मेमू ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। साथ ही प्रयागराज-वाराणसी-अयोध्या को जोड़ने के लिए सर्कुलर स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी तैयारी है।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…