ओल्ड टैक्स रिजीम में टैक्स राहत के लिए आज आखिरी मौका, नहीं भरा तो...
Updated on
31-07-2024 05:58 PM
नई दिल्ली: आज इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का आखिरी दिन है। ऐसे में ओल्ड टैक्स रिजीम में आने वाले टैक्सपेयर्स जिन्होंने अब तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है, वे आज इसे निपटा लें। 1 अगस्त से फाइनैंशल ईयर 2023-24 (असेसमेंट ईयर 2024-25) के लिए ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत ITR भरने का ऑप्शन बंद हो जाएगा। तय समय पर ITR नहीं भरने पर इनकम टैक्स की धारा 234A के तहत 5,000 रुपये का जुर्माना और ब्याज भी देना होगा।