आज Suven Pharma, Asian Paints समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, दिख रही तेजी

Updated on 06-09-2024 10:52 AM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन नरमी देखने को मिली थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), भारतीय एयरटेल और एलएंडटी में गिरावट से बाजार नीचे आया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 82,201.16 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 222.2 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही। इसके बावजूद यह 53.60 अंक यानी 0.21 फीसदी की टूटकर 25,145.10 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई थी। इसके अलावा टाटा मोटर्स, नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे आए थे। इसके उलट फायदे में रहने वाले शेयरों में टाइटन, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक शामिल थे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Venky's, Ethos, Cholamandalam Financial Holdings, Suven Pharma, Asian Paints, Sun Pharma, Anant Raj और TTK Healthcare पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Trent, Dixon Technologies, Page Industries, Power Mech Projects, VST Industries और PB Fintech के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Caplin Point, UTI AMC, KEC International, Cholamandalam Financial Holdings, Vijaya Diagnostic, Avenue Supermart और Concord Biotech शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.