आज Trent और Page Industries समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत

Updated on 11-10-2024 12:01 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही थी। बीएसई सेंसेक्स 144 अंक चढ़ गया था। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बैंक और बिजली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई थी। किसी प्रमुख इंडिकेटर के अभाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से शेयर बाजार सीमित दायरे में रहा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 144.31 अंक यानी 0.18 फीसदी बढ़कर 81,611.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 535.74 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 24,998.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 152.1 अंक तक चढ़ गया था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, सुजुकी इंडिया, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रही थीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स, इन्फोसिस, टाइटन, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल थे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Dixon Technologies, Trent, Page Industries, Info Edge, Akzo Nobel, Divi's Laboratories, Strides Pharma Science, Paytm और Anand Rathi Wealth पर तेजी का रुख दिखाया है।

एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने JSW Steel, Hindalco Industries, Surya Roshni और Grasim Industries के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें ABB Power, Gujarat Fluorochemicals, Apar Industries, CG Power & Industrial Solutions, Anant Raj, MCX India और Dixon Technologies शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में दिख रहा बिकवाली का दबाव


जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें CreditAccess Grameen शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में नरमी का संकेत देता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.