एमपी में शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का सिलसिला, सिवनी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, IMD ने इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

Updated on 11-09-2024 10:49 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। सिवनी, बालाघाट, मंडला जिलों में तो मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो गई। सिवनी जिले में सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा। मंगलवार सुबह 8:30 से लेकर शाम के 5:30 तक सिवनी जिले में 162 मिमी पानी बरस गया। यहां लगातार बारिश होने से हालात खराब हो गए।

इसके अलावा बालाघाट में 78 मिलीलीटर, मंडला में 69, छिंदवाड़ा में 57, उमरिया और गुना में 23, पचमढ़ी में 22, खरगोन में 17, नरसिंहपुर में 13, धार में 12, सागर में 9, जबलपुर और रतलाम में 8, भोपाल में 6, रीवा में 5, सतना में 4, इंदौर में 3, दमोह और बैतूल में 2-2 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ पर बना अवदाब का क्षेत्र गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। यह मौसम प्रणाली पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका भी प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला चल रहा है।

क्यों हो रही है इतनी बारिश


मौसम विभाग ने बुधवार को भी जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं ग्वालियर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा शेष प्रदेश में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास गहरा कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। वहीं मानसून द्रोणिका उमरिया, बीकानेर, कोटा, गुना से गहरी कम दबाव के क्षेत्र से होकर पूरी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। कुछ अन्य मौसम तंत्र भी मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट


मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ जिलों में अत्यधिक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रायसेन, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और पांढुर्णा जिले शामिल हैं। यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है।

अति भारी बारिश


कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में भोपाल, विदिशा, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले शामिल है।

भारी बारिश की चेतावनी


राजगढ़, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाहजहांपुर, आगर, मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा और मऊगंज जिले के लिए जारी की गई है।

कितनी बारिश


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 10 सितंबर की स्थिति तक प्रदेश में 942.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है यह सामान्य बारिश 862.5 मिलीलीटर की तुलना में 9% अधिक है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 5% अधिक पानी बरस चुका है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक बारिश हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.