रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी होगी कम, यार्ड में 1.41 करोड़ की लागत से होगा बदलाव

Updated on 21-04-2026 01:23 PM

भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम करने और आवाजाही को आसान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रेलवे यार्ड में बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे। इसके तहत यार्ड में जो पुरानी सिविल संरचनाएं हैं, उन्हें शिफ्ट कर अप और डाउन लाइन पर नई लूप लाइनें बनाई जाएंगी।

आसान भाषा में समझें तो ये अतिरिक्त ट्रैक होंगे, जिन पर ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोका जा सकेगा या उन्हें पास कराया जा सकेगा। इससे ट्रेनों के बीच होने वाली क्रास मूवमेंट यानी एक-दूसरे को रास्ता देने की वजह से होने वाली देरी कम होगी। इसके बाद ट्रेनों के आने-जाने में होने वाली दिक्कतें काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

बता दें कि अभी एक ही ट्रैक पर ज्यादा दबाव होने से ट्रेनों को रुकना पड़ता है। बताया जा रहा है कि योजना में दो नई स्टेबलिंग लाइनें भी बनाई जाएंगी। इनका इस्तेमाल उन ट्रेनों को खड़ा करने में होगा, जो कुछ समय के लिए यार्ड में रुकती हैं। अभी जगह की कमी के कारण कई बार ट्रेनों को मुख्य लाइन पर ही रोकना पड़ता है, जिससे बाकी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होती है। यह काम नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे का मानना है कि काम पूरा होते ही यार्ड की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन व्यवस्थित हो सकेगा।

यह होगा फायदा

  • सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को मिलेगा। ट्रेनों की देरी कम होगी और समय पर प्लेटफार्म मिल सकेगा। अभी कई बार प्लेटफार्म खाली होने के बावजूद ट्रेन आउटर पर खड़ी रहती है, लेकिन नई व्यवस्था में ऐसा कम होगा। पीक टाइम में ट्रेनों की भीड़भाड़ भी कम होगी और एक ट्रेन की वजह से दूसरी ट्रेन के रुकने की समस्या घटेगी।

  • इससे सफर ज्यादा आसान और भरोसेमंद बनेगा। रेलवे के लिए भी यह बदलाव फायदेमंद रहेगा, क्योंकि संचालन सुचारू 
होने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। कुल मिलाकर यह काम रानी कमलापति स्टेशन को भविष्य के बढ़ते ट्रैफिक के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 June 2026
    भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
     07 June 2026
    भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
     07 June 2026
     भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
     07 June 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
     07 June 2026
     भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
     07 June 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
     07 June 2026
    भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
     07 June 2026
    भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
     06 June 2026
     भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
    Advt.