मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से परिवहन चौकियां हो जाएंगी बंद, 45 चेक प्वाइंट से रखी जाएगी नजर

Updated on 01-07-2024 01:23 PM
 भोपाल : परिवहन चौकियों पर भ्रष्टाचार की शिकायतों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एक जुलाई यानी सोमवार से गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में परिवहन चौकियों को बंद करने का निर्णय लिया है। अब चौकियों के स्थान पर प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा पर 45 चेक प्वाइंट से नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।94 मोबाइल यूनिट स्थापित होंगी और परिवहन विभाग के अमले की मदद के लिए 211 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। रविवार को अवकाश के दिन परिवहन विभाग ने इसके आदेश जारी किए तो मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके कलेक्टरों से नई व्यवस्था में परिवहन विभाग का सहयोग करने के निर्देश दिए।

कई राज्यों में नहीं है चेकपोस्ट

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि, अन्य प्रांतों की सीमा पर वाहनों के आवागमन में भूमिका अदा करने वाली चौकियों पर अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए परिवहन चौकियों को बंद करने का कदम उठाया है। परिवहन व्यवस्था के संबंध में शिकायत मिलने पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नई व्यवस्था से भारी वाहनों के संचालकों को किस प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिलों से जुड़े प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी परिवहन विभाग को नई व्यवस्था में आवश्यक सहयोग दें। अब सीमावर्ती जिलों में नई व्यवस्था में उड़नदस्ते काम करेंगे। परिवहन नाकों के स्थान पर मोबाइल टीम काम करेगी। चेक प्वाइंट पर पदस्थ अमला समयावधि में बदलेगा। इससे राजस्व संग्रहण में वृद्धि और व्यवस्थित कार्य होगा।

चेकपोस्ट वाले मार्गों पर ही स्थापित 45 प्वाइंट

रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग के ये 45 प्वाइंट वर्तमान में संचालित बार्डर चेकपोस्ट वाले मार्गों पर ही स्थापित किए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अन्य राज्यों के वाहन प्रदेश में इन्हीं मार्गों से अधिक संख्या में गुजरते हैं। प्रत्येक चेक प्वाइंट पर तीन कंप्यूटर आपरेटर व एक कंप्यूटर सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे।

इस तरह 135 कंप्यूटर आपरेटर, 45 कंप्यूटर सुपरवाइजर की आवश्यकता की पूर्ति एमपीएसइडीसी अथवा सेडमैप के माध्यम से आउटसोर्स पर कर्मचारी लेकर की जाएगी। चेकिंग प्वाइंट के लिए आवश्यक वाहन, इंटरसेप्टर वाहन तथा इलेक्ट्रानिक उपकरण भी लगाए जाएंगे।

यह भी दिए निर्देश

  • परिवहन विभाग द्वारा महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करने के लिए शिविर लगाए जाएं। यात्री बसों के संचालन में निर्धारित स्थान से बस चलाने के नियम का पालन किया जाए।
  • समय सारणी का पालन किया जाए।
  • स्कूल की बसों की चेकिंग भी की जाए।
  • ग्रामीण परिवहन सेवा को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.