जालंधर में ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट हैक:पाकिस्तान-बांग्लादेश-श्रीलंका की 10 लाख की टिकटें बुक, घंटों तक चलती रही संदिग्ध एक्टिविटी

Updated on 28-07-2025 12:01 PM

जालंधर में साइबर क्राइम का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर की प्रसिद्ध मैक्स वर्ल्ड इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट को हैक कर हैकरों ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए करीब 10 लाख रुपए की हवाई टिकटें बुक कर दीं।

एजेंसी मालिक दीपक बट्ट ने बताया कि उन्होंने 22 मई 2025 को थाना डिवीजन नंबर 6 में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने दो महीनों तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब जाकर केस दर्ज किया है।

घटना के पीछे आतंकी संगठनों या गैंगस्टर गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। अब पुलिस मामले की साइबर एंगल से गहराई से जांच कर रही है।

दीपक ने सुबह दफ्तर आकर देखा सिस्टम में थी गड़बड़ी

दीपक बट्ट के अनुसार, जब वे रोजाना की तरह सुबह ऑफिस पहुंचे और सिस्टम लॉगिन किया, तो उन्हें वेबसाइट पर असामान्य गतिविधियां नजर आईं। जांच करने पर पता चला कि रात 9 बजे से सुबह तक, उनकी कंपनी के पोर्टल से लगभग 10 लाख रुपए की टिकटें बुक कर दी गई थीं, जिनमें अधिकतर टिकटें पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए थीं।

ये टिकटें ‘मैक्स वर्ल्ड ट्रैवल बर्थ’ पोर्टल के जरिए बुक की गईं, जो इमिग्रेशन और ट्रैवल संबंधी सेवाएं प्रदान करता है।

आतंकी एंगल की हो सकती है आशंका

दीपक बट्ट ने अपनी शिकायत में यह भी आशंका जताई है कि इस हैकिंग के पीछे आतंकी संगठन या अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी में शामिल गैंग हो सकते हैं। इस तरह की टिकट बुकिंग संभव है कि किसी गैर-कानूनी तरीके से विदेश भेजे जाने वाले लोगों के लिए की गई हो।

दीपक का कहना है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही रोका जा सकता था। मगर पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया के कारण अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।

अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका पर भी शक

पुलिस जांच में इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि यह काम किसी अंदरूनी व्यक्ति की मिलीभगत से किया गया हो। पोर्टल का पासवर्ड केवल कंपनी मालिक और कुछ चुनिंदा कर्मचारियों के पास ही था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि हैकरों को किसी अंदरूनी व्यक्ति ने पासवर्ड मुहैया कराया, या फिर उन्होंने किसी सॉफ्टवेयर के जरिए सिस्टम में घुसपैठ की।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज़ कर दी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही डेटा ट्रेस कर दोषियों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.