ट्रंप का देश के नाम संबोधन, भारत-पाकिस्तान समेत 10 महीने में आठ युद्ध रोकने का दावा, टैरिफ को दिया क्रेडिट

Updated on 18-12-2025 05:18 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति ने एक बार फिर शांति दूत बनने की कोशिश की है और खुद को 10 महीने में आठ युद्ध रोकने का क्रेडिट दिया। इस सफलता के पीछे उन्होंने टैरिफ को वजह बताया। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि टैरिफ उनका पसंदीदा शब्द है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला बोला और उन पर अमेरिका को गड़बड़ हालात में पहुंचाने का आरोप लगाया। अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने अपने प्रशासन का साल 2026 का एजेंडा भी पेश किया।

8 युद्ध रोकने का ट्रंप का दावा

ट्रंप ने कहा, 'मैंने अमेरिकी ताकत को बहाल किया है। 10 महीनों में आठ युद्धों को खत्म किया है। ईरान के परमाणु खतरे को खत्म किया है और गाजा में युद्ध समाप्त किया है जिससे 3000 साल में पहली बार शांति आई है। और बंधकों को जीवित या मृत, घर वापस लाने में सफलता हासिल की है।' अब तक दर्जनों बार हो चुका है जब ट्रंप ने दावा किया है उन्होंने लगातार युद्धों को रोका है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सभी उपलब्धियों के लिए पर्याप्त क्रेडिट न मिलने की शिकायत की है।अमेरिकी राष्ट्रपति इसके पहले कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराया था। यह भी दावा किया कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर दोनों देशों को इसके लिए मजबूर किया। भारत ने वॉशिंगटन के इस दावे को बार-बार खारिज किया है और दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही है।

टैरिफ की वजह से भारी कमाई

ट्रंप गिरती रेटिंग और अमेरिका में आसमान छूती कीमतों के बावजूद महंगाई को नजरअंदाज किया और जोर देकर कहा कि टैरिफ से अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मदद मिली है। ट्रंप ने कहा, हमने टैरिफ की वजह से किसी के भी अंदाजे से ज्यादा पैसा कमाया और उस बिल ने भी हमारी मदद की। अमेरिकी राष्ट्रपति साल की शुरुआत में पास किए गए गए बड़े टैक्स कटौती कानून का जिक्र कर रहे थे।ट्रंप ने यह संबोधन अपनी गिरती लोकप्रियता के बीच दिया है। मंगलवार को रॉयटर्स/इप्सोस के नए सर्वेक्षण में पता चला कि सिर्फ 33 प्रतिशत अमेरिकी ही इस बात पर सहमत हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को सही तरीके से संभाला है। हालांकि, ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान स्थिति के बारे में कोई सफाई नहीं दी। इसके बजाय उन्होंने नाकामियों का ठीकरा पूर्ववर्ती जो बाइडन की डेमोक्रेट सरकार पर फोड़ा। ट्रंप ने कहा, जब मैंने पद संभाला तो मुझे विरासत में एक गड़बड़ी मिली थी, और मैं उसे ठीक कर रहा हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.