ट्रम्प बोले- मेरा मार-ए-लागो रिसॉर्ट ब्रह्मांड का केंद्र:इसकी लाइफटाइम मेंबरशिप फीस 8.50 करोड़, मस्क ​​​​​​यहां होने वाली पार्टियों के रेग्युलर गेस्ट

Updated on 03-01-2025 02:24 PM

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मशहूर रिसॉर्ट मार-ए-लागो लगातार सुर्खियों में है। ट्रम्प का कहना है कि मेरा रिसॉर्ट पूरे ब्रह्मांड का केंद्र है। ट्रम्प के चुनाव जीतने के बाद से यहां दुनिया की सबसे ताकतवर हस्तियों का तांता लगा हुआ है। रोज यहां पर थीम पार्टियां हो रही हैं।

ट्रम्प के रिसॉर्ट की लाइफटाइम मेंबरशिप फीस 8.50 करोड़ रुपए है। बिना कार्ड यहां एंट्री नहीं होती है। पैसा होने पर भी सभी को मेंबरशिप नहीं मिलती है। इसके लिए पहले उसकी हिस्ट्री चेक होती है। मसलन बैंक अकाउंट डिटेल, सोशल स्टेट्स और फैमिली बैकग्राउंड।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक हर साल बड़ी संख्या में दुनिया भर के अमीर लोग इसके लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन कुछ को ही मेंबरशिप मिलती है।

टेस्ला सीईओ इलॉन मस्क ​​​​​​इस ​रिसॉर्ट में होने वाली पार्टियों में रेग्युलर गेस्ट हैं। वे अपने टेक्सस वाले बंगले को छोड़कर यहां रह रहे हैं। मस्क के बच्चे भी यहां में आते-जाते रहते हैं।

दुनिया के ताकतवर लोगों का आना जाना जारी

इस ​रिसॉर्ट में हर दिन दुनिया के सबसे अमीर तरीन और ताकतवर लोगों का आना जाना लगा रहता है। मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग, एपल CEO टिम कुक, गूगल CEO सुंदर पिच्चई, अमेजन CEO जेफ बेजोस, गूगल को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो और इजराइली PM नेतन्याहू की पत्नी सारा समेत कई हस्तियां इस रिसॉर्ट की पार्टियों में शिरकत कर चुकी हैं।

इस रिसॉर्ट में रईसों की आवाजाही देखते हुए एक इन्वेस्टर जेम्स फिशबैक ने इसके कोर्टयार्ड में एक इन्वेस्टमेंट फंड भी लॉन्च किया है। फिशबैक का कहना है कि यहां में जब मैंने पहली बार हेल्थ सेक्रेटरी रॉबर्ट कैनेडी को देखा तो मैं हैरान रह गया। अब तो रोज ही यहां कईं हस्तियों को देखता हूं। ट्रम्प का रिसॉर्ट वाकई में पावर हाउस बन गया है। यहां से मुझे बड़े इन्वेसटमेंट की उम्मीद है।

20 जनवरी को होगा डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 50 राज्यों की 538 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस ​​कड़ी टक्कर देने के बावजूद 226 सीटें ही जीत पाई। राष्ट्रपति चुनाव में कुल 538 सीटें होती हैं। बहुमत के लिए 270 का आंकड़ा जरूरी होता है।

अब डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग में होगा। परंपरा में मुताबिक कैपिटल बिल्डिंग में आने से पहले डोनाल्ड ट्रम्प, व्हाइट हाउस में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलने जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.