ट्रम्प ने ओबामा से बातचीत का डब वीडियो शेयर किया:कमला हैरिस का मजाक बनाया, कहा- उन्हें कोई भी हरा सकता है

Updated on 15-01-2025 02:30 PM

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को अपने X अकाउंट पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बातचीत का डब वीडियो शेयर किया है। ट्रम्प और ओबामा के डब वीडियो को AI की मदद से तैयार किया गया है। यह हकीकत नहीं है।

इसमें ट्रम्प कमला हैरिस और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का मजाक बना रहे हैं। दोनों महिला उम्मीदवारों को ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव में मात दी है। वीडियो में ट्रम्प कह रहे हैं कि कमला हैरिस को कोई भी आसानी से हरा सकता था। वहीं ट्रम्प, हिलेरी के बारे में कहते हैं- "वे कभी मुझे माफ नहीं करेंगी"।

डोनाल्ड ट्रम्प 9 जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। इस दौरान वे ओबामा के साथ बैठे थे। दोनों ने काफी देर तक बातचीत की थी। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। लोगों ने कयास लगाया था कि दोनों ने आपस में क्या बातें की होंगी।

ओबामा बोले- मुझे पता था आप जीतेंगे

ट्रम्प के पोस्ट किए गए डब वीडियो में ओबामा उनसे मिलकर कहते हैं, 'हैलो मिस्टर प्रेसिडेंट'। इस पर ट्रम्प कहते हैं, 'हां दूसरी बार का प्रेसिडेंट, बराक आप कैसे हैं?' वीडियो में ओबामा, ट्रम्प को दूसरी बार जीत की बधाई देते हुए दिख रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.