ट्रंप को नोबल मिलना चाहिए... पुतिन का भारत में शानदार स्वागत देख पूर्व पेंटागन अधिकारी हैरान, अमेरिका को बहुत बड़ा नुकसान

Updated on 06-12-2025 12:25 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के पूर्व अधिकारी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर अनोखा विश्लेषण किया है। पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में पुतिन का शानदार तरीके से स्वागत होने का क्रेडिट मॉस्को को नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप को जाता है। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप वास्तव में नोबेल प्राइज के हकदार हैं। पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे को मॉस्को के लिहाज से बहुत पॉजिटिव बताया। उन्होंने भारत और रूस को करीब लाने का क्रेडिट ट्रंप को दिया।

ट्रंप नोबेल प्राइज के हकदार

रुबिन ने कहा कि नई दिल्ली में पुतिन को जो सम्मान दिया गया, वह दुनिया में शायद ही कहीं और मिल सकता है। और दावा किया क इस रिश्ते को बनाने में ट्रंप की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं तो यह कहूंगा कि डोनाल्ड ट्रंप भारत और रूस को जिस तरह से साथ लाए, उसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।'
उन्होंने आगे सवाल किया कि 'इस दौरे के दौरान साइन किए गए कितने समझौते असली सहयोग में बदलेंगे और कितने फैसले इस बात से प्रेरित थे कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ जो बर्ताव किया है, उससे भारत नाखुश है।' उन्होंने कहा, इसे दो अलग-अलग तरीकों से देखा जा रहा है। अगर आप डोनाल्ड ट्रंप हैं तो इसे 'मैंने आपसे कहा था' के नजरिए से देखा जाएगा। यह उस बात की पुष्टि करता है जो ट्रंप दिखाना चाह रहे हैं कि रूस के लिए भारत का झुकाव है। ट्रंप यह मानने वाले नहीं हैं कि गलती उनकी है।
अगर आप उन 65% अमेरिकी लोगों में हैं, जो हाल के पोल के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप को नापसंद करते हैं, तो जो हम देख रहे हैं वह डोनाल्ड ट्रंप की बहुत बड़ी नाकाबिलियत का परिणाम है। हम में से बहुत से लोग अभी भी इस बात से हैरान हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-भारत के रिश्तों को कैसे पलट दिया है। बहुत से लोग सवाल करते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप को क्या प्रेरित करता है।

अमेरिका का बताया बड़ा नुकसान

उन्होंने आगे कहा, 'शायद यह पाकिस्तानियों की चापलूसी थी। ज्यादा संभावना है कि यह पाकिस्तानियों या तुर्की और कतर में उनके समर्थकों की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप को रिश्वत थी... यह एक बहुत बड़ी रिश्वत है जो आने वाले कई दशकों तक अमेरिका को रणनीतिक घाटे में डाल देगी।'

अमेरिका का दिखाया दोगलापन

ANI से बात करते हुए रुबिन ने यह भी कहा कि अमेरिकियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी को भारतीय हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यह जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने वाला है। इसके लिए इसे ऊर्जा की जरूरत है। उन्होंने अमेरिका पर दोहरा रवैया रखने का आरोप लगाया और कहा, अमेकिरा दोगलापन कर रहा है क्योंकि हम रूस से खरीदते हैं। हम ऐसे सामान और मटीरियल खरीदने हैं जिनके लिए हमारे पास कोई दूसरा मार्केट नहीं है। जब हम भारत को लेक्चर देते हैं तो हम दोगलापन कर रहे होते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर नहीं चाहते कि भारत रूसी तेल खरीदे तो हम भारत को सस्ती कीमत पर और जरूरत के हिसाब से तेल देने के लिए क्या करेंगे। अगर हमारे पास इसका जवाब नहीं है तो हमारा सबसे अच्छा तरीका बस चुप रहना है, क्योंकि भारत को पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.