'ट्रंप बहुत ज्यादा बोलते हैं', फ्रांसीसी प्रेसिडेंट की पत्‍नी पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा जिस पर भड़के मैक्रों

Updated on 03-04-2026 12:10 PM
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनकी पत्नी के बारे में की गई निजी टिप्पणियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार किया है। मैक्रों ने ट्रंप की टिप्पणियों को मर्यादाहीन बताया है। दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान मैक्रों ने पत्रकारों से कहा, 'ट्रंप बहुत ज्यादा बोलते हैं। उनकी टिप्पणियां न तो शालीन हैं और न ही किसी स्तर की।'

ट्रंप ने उड़ाया था मैक्रों का मजाक

मैक्रों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ घंटे पहले दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में एक निजी भोज के दौरान मैक्रों के साथ अपनी एक फोन बातचीत का जिक्र करते हुए फ्रांसीसी प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया था। ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों की पत्नी ब्रिगेट उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करती हैं।
ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों अभी भी जबड़े पर लगे जोरदार वार से उबर रहे हैं। ट्रंप की टिप्पणी मई 2025 के एक वीडियो के संदर्भ में दी थी, जो फ्रांसीसी राष्ट्रपति की वियतनाम यात्रा के दौरान का था। वीडियो में ब्रिगिट फ्रांसीसी राष्ट्रपति के चेहरे को धक्का देते जैसा लग रही थीं। यह फुटेज फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विमान के अंदर का था। मैक्रों ने बाद में वीडियो को एक दुष्प्रचार का हिस्सा बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने इसे एक मजाकिया पल बताया था।

ट्रंप ने क्या कहा था?

ट्रंप वॉशिंगटन डीसी में एक डिनर के दौरान बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि खाड़ी में चल रहे संघर्ष के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस से सैन्य सहायता का अनुरोध किया था, लेकिन पेरिस ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने आगे कहा, 'हमें उनकी जरूरत नहीं थी, फिर भी मैंने उनसे पूछा।'
ट्रंप ने आगे बताया, 'मैंने कहा, इमैनुएल हमें खाड़ी में थोड़ी मदद पाकर खुशी होगी। भले ही हम बुरे लोगों को खत्म करने और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने में रेकॉर्ड बना रहे हैं। हमें थोड़ी मदद पाकर खुशी होगी। अगर आप कर सकें, तो क्या आप तुरंत जहाज भेज सकते हैं?' ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों ने कहा कि फ्रांस युद्ध जीतने के बाद मदद कर सकता है।

फ्रांस में ट्रंप का विरोध

ट्रंप की इन टिप्पणियों को लेकर फ्रांस में भारी विरोध हो रहा है। इसमें मैक्रों के विरोधी भी शामिल हैं। नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में संघर्ष चल रहा है, ये टिप्पणियां उम्मीद के मुताबिक नहीं थीं। उन्होंने कहा, लोग मर रहे हैं और हमारे पास ऐसे राष्ट्रपति हैं जो दूसरों का मजाक उड़ा रहे हैं। फ्रांस अनबाउड पार्टी के मैनुअल बॉम्पार्ड ने इसकी निंदा की और कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मैक्रों और उनकी पत्नी के बारे में ऐसी टिप्पणियां बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.