वेनेजुएला पर हमले की धमकी के बीच ट्रंप का नया दांव, निकोलस मादुरो से की फोन पर बात, क्या झुकेगा लैटिन अमेरिकी देश?

Updated on 29-11-2025 12:51 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो से फोन पर बात की है। यह बातचीत पिछले सप्ताह के आखिर में हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने अमेरिका में मिलने की संभावना पर चर्चा की। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने ये जानकारी दी है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। बातचीत के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, यह पिछले सप्ताह के आखिर में हुई थी, जो वॉशिंगटन और काराकस के बीच सालों में किया गया सीधा संपर्क है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला में सैन्य बल के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने संभावित बैठक पर चर्चा की। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई योजना तय नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह अमेरिकी राष्ट्रपति और निकोलस मादुरो के बीच पहली आमने-सामने की बैठक होगी। ट्रंप हाल के दिनों में वेनेजेएला के राष्ट्रपति निकालस मादुरो पर हमलावर रहे हैं और उन पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाते रहे हैं। वेनेजुएला ने इन आरोपों से इनकार किया है।

वेनेजुएला पर सैन्य हमले की योजना

ट्रंप प्रशासन की तरफ से ऐसे संकेत सामने आए हैं कि वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। सितंबर की शुरुआत से अमेरिकी सेना कैरिबियन और लैटिन अमेरिका में कथित तौर पर ड्रग तस्करी में शामिल नावों पर बमबारी कर रही है। आलोचकों ने ट्रंप प्रशासन की इस कार्रवाई को न्यायिक हत्या के बराबर बताया है।

मादुरो को सत्ता से हटाने का प्लान

बीते गुरुवार को राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि अगला हमला वेनेजुएला के अंदर हो सकता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 'जमीन आसान है, लेकिन वह बहुत जल्द शुरू होना वाला है।' ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में वेनेजुएला के कार्टेल ऑफ द सन्स को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। इसने आरोप लगाया है कि इसे मादुरो लीड कर रहे हैं जबक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इसे चला रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने यह रुख बनाए रखा है कि मादुरो को ऑफिस छोड़ना होगा, हालांकि नई कॉल से पता चलता है कि वॉशिंगटन डिप्लोमेटिक रास्ते भी अपना रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.