प्रेस्टीज कुकर को घर-घर पहुंचाने वाले टीटी जगन्नाथन का निधन, अमेरिका में भी मचाई थी धूम

Updated on 11-10-2025 02:05 PM
नई दिल्लीप्रेस्टीज कुकर को घर-घर पहुंचाने वाले टीटी जगन्नाथन का निधन हो गया है। टीटी ग्रुप के चेयरमैन एमिरेटस 77 साल के जगन्नाथन ने शुक्रवार को बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। वह 1975 में मात्र 26 साल की उम्र में TTK Prestige Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर बने और इस छोटी सी कुकर कंपनी को भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर-ड्यूरेबल्स ब्रांड में बदल दिया। साल 1996 में उन्होंने अमेरिका में Manttra Inc लॉन्च किया, जिससे प्रेस्टीज कुछ गिने-चुने भारतीय किचन ब्रांड्स में शामिल हो गया, जिन्हें बड़े अमेरिकी रिटेलर्स में जगह मिली।

जगन्नाथन ने आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एमएस की डिग्री लेने वाले 1970 के दशक की शुरुआत में तमिलनाडु प्रिंटर्स एंड ट्रेडर्स को संभाला। उनकी बनाई हुई खास गैस्केट-रिलीज सिस्टम ने प्रेशर कुकर की सुरक्षा को नए स्तर पर पहुंचाया और प्रेस्टीज को हर घर का नाम बना दिया। जगन्नाथन ने कुकवेयर, किचन अप्लायंसेज और होम-केयर प्रोडक्ट्स में लगातार कंपनी को आगे बढ़ाया। उन्होंने प्रेस्टीज स्मार्ट किचन रिटेल नेटवर्क के जरिए अपनी पहुंच बढ़ाई और बाद में इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज और क्लीनिंग सॉल्यूशंस में भी कदम रखा।

कंपनी में हिस्सेदारी

जगन्नाथन भारतीय उद्योगपतियों की उस पहली पीढ़ी के थे जिन्होंने इंजीनियरिंग की महारत और मैनेजमेंट की अनुशासन को मिलाकर दुनिया भर में कॉम्पिटिटिव बिजनेस बनाए। उनके नेतृत्व में टीटीके ग्रुप ने हेल्थकेयर और पर्सनल केयर जैसे कई नए सेक्टर में एंट्री की और एसएसएल इंटरनेशनल के साथ मिलकर Durex कंडोम का ज्वाइंट वेंचर भी शुरू किया।
उन्होंने इंडियन गोल्फ यूनियन के प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया। वह टीटीके हॉस्पिटल, टी.टी. रंगनाथन क्लिनिकल रिसर्च फाउंडेशन और चेन्नई के रोटरी-टीटीके ब्लड बैंक जैसी सामाजिक और शैक्षिक पहलों में भी सक्रिय थे। उनके पास TTK Prestige Ltd के 42 लाख से ज्यादा शेयर थे जो लगभग 3.1% हिस्सेदारी के बराबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.