भारत के लिए चिंता का सबब
भारत की ओर से बांग्लादेश की नई सरकार के साथ रिश्ते फिर से ठीक करने पर काम शुरू किया है। दूसरी ओर तुर्की ने भी बांग्लादेश में अपने लोगों को भेजना शुरू कर दिया है। तुर्की का ढाका में अपनी पैठ की कोशिश भारत की चिंता बढ़ा सकता है। तुर्की और TIKA की मौजूदगी से भारत की चिंता बढ़ती है।ऑपरेशन सिंदूर के समय खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़े रहे तुर्की और उसकी एजेंसियां बांग्लादेश में इस्लामिस्ट विचारधाराओं को बढ़ावा देने पर काम रही हैं। इससे एक तरफ बांग्लादेश का पॉलिटिकल माहौल भारत के खिलाफ होगा तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर में सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता बढ़ जाएगी।



