बंगाल की खाड़ी में मची उथल-पुथल, चार राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

Updated on 09-09-2024 04:31 PM

 इंदौर। मौसम विभाग ने आज (सोमवार) कई प्रदेशों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई राज्य येलो अलर्ट पर हैं, क्योंकि देश में मानसून की बारिश लगातार जारी है।


बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बीच आईएमडी ने बरसात की चेतावनी जारी की है। मौसम एजेंसी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ा और एक गहरे दबाव में बदल गया।


मौसम विभाग ने कहा, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार की दोपहर तक पुरी के पास ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की प्रबल संभावना है।


छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी


मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और यानम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहेगा। आईएमडी ने आगामी तीन दिनों तक झारखंड में भारी बरसात का अनुमान जताया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.