TV एक्टर विकास सेठी की 48 की उम्र में अचानक मौत, हार्ट अटैक ने ली जान, पीछे छोड़ गए बीवी-नन्हे जुड़वा बच्चे

Updated on 08-09-2024 03:48 PM
टीवी की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सहित कई सीरियल में काम कर चुके एक्टर विकास सेठी की 48 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। अपने पीछे वो बीवी और नन्हे जुड़वा बच्चों को छोड़ गए। उनकी मौत से परिवार से लेकर टीवी जगत में भी मातम छा गया है।

Vikas Sethi साल 2000 के दौर में घर-घर में फेमस थे। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा', 'कसौटी जिंदगी की' सहित कई सीरियल्स में काम किया था। 'फर्स्ट पोस्ट' की रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 8 सितंबर, रविवार को उनका निधन हो गया। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, विकास की मौत नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से हुई। अभी तक परिवार की तरफ से बयान जारी नहीं किया गया है।

विकास सेठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। वो अक्सर अपनी बीवी जान्हवी सेठी और जुड़वा बच्चों की फोटोज व वीडियोज शेयर करते थे। उन्होंने पिछला पोस्ट 12 मई को किया था, जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।

कोई भी ये मानने को तैयार नहीं है कि विकास अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'लेकिन वो यंग थे।' दूसरे ने कहा कि ये फेक न्यूज है। एक और ने लिखा, 'बहुत जल्दी चले गए। इनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं... मेरे खयाल से जुड़वा बच्चे।' कई लोग ये भी पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या था।

विकास ने अपनी एक्स वाइफ अमिता के साथ डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 3' में पार्टिसिपेट किया था। वो 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म का भी हिस्सा थे। उन्होंने करीना के दोस्त रॉबी का किरदार निभाया था। 2001 में 'दीवानापन' में भी काम किया था, जिसमें अर्जुन रामपाल और दीया मिर्जा भी थे। 2019 में उन्हें तेलुगू हिट ISmart Shankar में देखा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.