भोपाल के खेत में गाय काटने वाले दो गिरफ्तार:कार से रेकी कर गो-तस्करी की वारदातों को अंजाम देते थे

Updated on 30-04-2026 12:26 PM
भोपाल, भोपाल के सुखीसेवनिया में खेत में गो-तस्करी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 26 अप्रैल को फरियादी कालूराम पहुंचे और उन्होंने अपनी दो गाय चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की। 72 घंटे की सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक खेत के अंदर गोमांस और उसके कुछ अवशेष मिले।

एसपी देहात रामशरण प्रजापति का कहना है कि पुलिस टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी माज और अमन भोपाल के ही निवासी हैं और लंबे समय से गाय के मांस की तस्करी कर रहे थे। इनके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो इनके परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पूरी टीम के साथ ग्रामीण इलाकों से गाय चोरी करते थे और उसका मांस कम दामों में बेच देते थे। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से एक होंडा सिटी कार और मांस काटने के औजार जब्त किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.