वैक्सीन से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन रोकने का आदेश दिया

Updated on 02-09-2024 03:45 PM
रायपुर । बिलासपुर जिले के कोटा में वैक्सीन के बाद दो बच्चों की मौत के मामले ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है, और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मौके पर पहुंचे। लेकिन इस गंभीर मामले में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ा निर्णय लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तरीय जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक उस बैच की वैक्सीन का उपयोग तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का बयान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि 30 अगस्त को कोटा के पटेता ग्राम के कोरिपारा आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया था, जिसमें 8 बच्चों को टीका लगाया गया था। इनमें से 2 बच्चों की मौत हो गई—एक 2 दिन का बच्चा जिसे BCG वैक्सीन लगी थी, और एक 2 महीने का बच्चा जिसे Penta 1 वैक्सीन लगी थी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इन बच्चों की मृत्यु टीकाकरण के कारण नहीं हुई है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उस बैच की BCG वैक्सीन के 5000 डोज में से 3000 डोज और Penta 1 वैक्सीन के 10000 डोज में से 6000 डोज लगाए जा चुके हैं, और कहीं से भी कोई अन्य शिकायत नहीं मिली है। अन्य 6 बच्चों को जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए रखा गया है, और वे सभी स्वस्थ हैं।

दो दिन पहले हुई थी बच्चों की मौत
यह मामला तब सामने आया जब दो दिन पहले, पटैता के कोरीपारा गांव में टीकाकरण के बाद दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद 5 अन्य बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया गया। मृत बच्चों के चेहरे नीले पड़ने के कारण ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण को जिम्मेदार ठहराया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है, और मंत्री द्वारा जारी आदेश के तहत उस बैच की वैक्सीनेशन को रोक दिया गया है जब तक कि जांच पूरी नहीं हो जाती। इस घटना ने पूरे राज्य में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, और लोगों की नजरें अब इस मामले में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.