डबरी में डूबकर दो बच्चों की मौत

Updated on 27-08-2024 01:57 PM

जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंद में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दो मासूम बच्चों की डबरी (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। मृतक बच्चों की पहचान तीन वर्षीय ईश्वरी और चार वर्षीय विकास के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही मोहल्ले के निवासी थे और साथ-साथ खेलते थे।

दरअसल, यह घटना रविवार देर शाम की है। जहां ईश्वरी अपनी मां रायमती के साथ हैंडपंप में पानी भरने गई थी, इस दौरान विकास भी उनके साथ था। रायमती जब पानी भरने में व्यस्त थी, उसी दौरान दोनों बच्चे वहां से खेलते-खेलते निकल गए। काफी देर तक बच्चों का कोई पता नहीं चला, जिससे परिजन और गांववाले चिंतित हो गए। अंततः शाम करीब सात बजे दोनों बच्चों के शव हैंडपंप से लगभग 500 मीटर दूर स्थित डबरी में पाए गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ माह में बस्तर और बीजापुर जिलों में पानी में डूबने से अब तक छह बच्चों की मौत हो चुकी है। सभी मृतक बच्चे पांच साल से कम उम्र के थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.