स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेन आपस में भिड़ीं, कम से कम 21 लोगों की मौत, 73 घायल

Updated on 19-01-2026 11:45 AM
मैड्रिड: स्पेन में एक बड़े रेल हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा रविवार शाम को दक्षिणी स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो जाने की वजह से हुआ है। कॉर्डोबा शहर के पास अदमूज में मलागा से राजधानी मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई और दूसरी ओर से मैड्रिड से हुएल्वा आ रही ट्रेन उससे टकरा गई। इससे दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रसत हो गए। घटना के बाद राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को निकाला।

हादसे वाले क्षेत्र अंडालूसिया प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो सैन्ज ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ट्रेन में करीब 300 लोग सवार थे। उन्हें डर है कि मरने वालों की संख्या 21 से आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और 73 घायल यात्रियों को छह अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोग मदद के लिए जुटे

क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख मारिया बेलेन मोया रोजास ने कैनाल सुर को बताया कि यह हादसा एक ऐसे इलाके में हुआ है, जहां पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में राहत पहुंचाने और लोगों को क्षतिग्रस्त डिब्बों से निकालने में अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों के मदद के लिए सामने आने से राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद के लिए घटनास्थल पर कंबल और पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर लिखा कि वह कॉर्डोबा से आ रही भयानक खबरों पर नजर रख रही हैं। ADIF ने कहा कि स्पेन के मैड्रिड और अंडालूसिया के शहरों के बीच ट्रेन सेवाएं सोमवार को बंद रहने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.