पंजाब की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कमल भाभी के 2 हत्यारे गिरफ्तार:शोरूम के प्रमोशन के बहाने बठिंडा बुलाया, गैराज में ले जाकर गला घोंटा

Updated on 13-06-2025 03:05 PM

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू और तरनतारन के निमनरजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्या का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।

बठिंडा की SSP अमनदीप कौंडल ने बताया कि अमृतपाल और उसके साथियों ने कमल कौर के वीडियो को लेकर उसकी हत्या की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। इसे लेकर कमल कौर को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी।

आरोपियों ने 9 जून को शोरूम प्रमोशन का बहाना बनाकर उसे बठिंडा बुलाया। कार खराब होने का बहाना बनाकर वे उसे गैराज में ले गए। यहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसी की कार में शव डालकर पार्किंग में खड़ी कर आए।

अमृतपाल सिंह मेहरू की सुबह एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें उसने लिखा था- इसने सिख महिलाओं का कौर नाम इस्तेमाल करके हमारे सिख इतिहास और सभ्याचार को खराब किया। इस कारण इसका काम तमाम करने में कोई हर्ज नही था।

आरोपियों पर बठिंडा SSP की 4 बातें....

11 जून की शाम को पुलिस को फोन आया: बठिंडा की SSP अमनदीप कौंडल ने कहा कि हमें 11 जून शाम 7.30 बजे कॉल आई थी कि कैंट एरिया के इलाके में एक गाड़ी में महिला की लाश पड़ी है। कार से खून भी बाहर आ रहा है। गाड़ी से बदबू भी आ रही है। मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे। फारेंसिक टीम भी बुलाई गई। महिला की पहचान लुधियाना की कंचन कुमारी के रूप में हुई।

7-8 जून को अमृतपाल घर आया: SSP के मुताबिक, कंचन की मां गिरजा ने बताया कि घटना से 7-8 जून को अमृतपाल नाम का व्यक्ति आया था। उसने कंचन से बठिंडा में किसी शोरूम की प्रमोशन करने को कहा। इस पर कंचन राजी हो गई। अमृतपाल ने 9 जून को फोन करके उसे बठिंडा बुलाया। कंचन ने कहा था कि वह काम खत्म करके वापस घर आ जाएगी। 9 जून की रात 11 बजे कंचन का फोन बंद हो गया।

अमृतपाल के साथियों ने गला घोंटा: SSP ने बताया कि अमृतपाल के कहने पर जसप्रीत और निमरनजीत ने कंचन कौर को बठिंडा ले आए। वे दोनों स्कॉर्पियो कार में थे। वे अपनी कार ठीक करवाने के बहाने उसे भुच्चो मंडी के एक गैराज में ले गए। वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी प्लानिंग के साथ उन्होंने कंचन के शव को उसकी गाड़ी में डालकर कर आदेश यूनिवर्सिटी की पार्किंग में पार्क कर दिया।

गलत वीडियो पर समझाया था: SSP ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने अमृतपाल के कहने पर ये सब किया। उनका कहना था कि कंचन अपना नाम कमल कौर रखकर वीडियो के जरिए यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। समझाने पर भी वह नहीं मानी। अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।

पड़ोसी बोले- कुछ साल पहले रील को लेकर विवाद हुआ था

इसके बाद कंचन के पड़ोसी रवि कुमार से बातचीत की। रवि ने बताया कि कंचन के पिता की करीब ढाई साल पहले मौत हो गई था। वह 3 बहनें और दो भाई हैं। उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कंचन सबसे छोटी थी। उसके दोनों भाई मैरिड हैं। कंचन की रील पर फिलहाल अभी कोई विवाद नहीं हुआ था, लेकिन कुछ साल पहले जरूर विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझा दिया गया था।

रवि ने बताया कि सोशल मीडिया लाइफ और रियल लाइफ में काफी फर्क है। कंचन असल जिंदगी में वैसी नहीं थी, जैसे उसने खुद को सोशल मीडिया पर दिखाया है। उसका पहनावा भी अच्छा होता था। इलाके में भी लोगों के साथ उसकी ठीकठाक बनती थी। बाकी रंजिश हर किसी की किसी ना किसी से होती है, लेकिन कंचन की किसी से रंजिश हो इस बारे में पता नहीं। अगर उसकी रंजिश थी भी तो मारना कोई हल नहीं है।

प्राइवेट बैंक में नौकरी की, कोरोना काल में छोड़ी

रवि ने बताया कि कंचन पहले प्राइवेट बैंक में खाते खोलने का काम करती थी। कोरोना काल में उसने नौकरी छोड़ दी। कंचन के 2 भाई हैं, लेकिन वह कुछ ज्यादा पैसे नहीं कमा पाते। जब उसके भाई कई बार काम छोड़ देते थे तो वह उन पर गुस्सा होती थी। वह खुद ही घर का सारा खर्च चलाती थी। हम मानते हैं कि वह अश्लील कंटेंट पर रील बनाती थी, लेकिन हर किसी को आजादी है, कुछ भी करने की। हम किसी की जिंदगी में दखल नहीं दे सकते। सिर्फ रील में ही वह अश्लील कंटेंट का इस्तेमाल करती थी। वैसे वह असल जिंदगी में अश्लीलता नहीं फैलाती थी।

पड़ोसी बोले- सूट पहन कर आती-जाती थी

पड़ोसी गुरिंदर ने कहा कि कंचन बचपन से ही यहां रह रही थी। उसे करीब 27 साल हो गए थे। उसका पहनावा सही होता था। हमेशा सूट पहन कर आती जाती थी। इंस्टाग्राम की जिंदगी से वह बिल्कुल अलग थी। किसी को कभी गलत नहीं बोलती थी। कंचन का घर करीब 125 गज में बना है, जो एक मंजिल है।

इन्फ्लुएंसर रणजीत बोली- किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं थी लुधियाना के शिमलापुरी में रहने वाली महिला इन्फ्लुएंसर रणजीत कौर ने कहा कि कंचन अच्छी लड़की थी। कई बार उनके घर आई। सोशल मीडिया पर वह जिस तरह का कंटेंट डालती थी, असल जिंदगी में वह उससे अलग थी। सभी इन्फ्लुएंसर अपने घर का गुजर बसर करने के लिए इस तरह के कंटेंट पर काम करते हैं, ताकि वीडियो चल जाए। कमल के दो चैनल यूट्यूब पर थे। उसके पास 2 सिल्वर बटन भी थे। वह अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.