अगले हफ्ते खुलेंगे दो नए आईपीओ, पैसा लगाने के लिए रखें तैयार, 6 की होगी लिस्टिंग

Updated on 06-10-2024 12:50 PM
नई दिल्ली: अगले हफ्ते दो आईपीओ खुलने जा रहे हैं। पिछले महीने आईपीओ की झड़ी लगने के बाद इस हफ्ते आईपीओ की संख्या कम है। जो दो आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे, उनमें से एक मेन बोर्ड और दूसरा एसएमई बोर्ड से है। वहीं दूसरी ओर अगले हफ्ते 6 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। लिस्टिंग होने वाले सभी आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इस महीने कुछ बड़ी कंपनियों के आईपीओ भी खुलेंगे। सेबी से इन्हें मंजूरी भी मिल चुकी है।

आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना काफी लोग पसंद करते हैं। इसका कारण है कि लिस्टिंग पर काफी आईपीओ निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे देते हैं। कई आईपीओ तो 100 फीसदी प्रीमियम से भी ज्यादा पर लिस्ट होते हैं। ऐसे में निवेशकों का पैसा एक ही दिन में दोगुने से ज्यादा हो जाता है। पिछले हफ्ते केआरएन हीट एक्सचेंजर का आईपीओ करीब 114 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। अगर लिस्टिंग अच्छी न हो तो कई बार आईपीओ में निवेश घाटे का भी सौदा हो जाता है।

1. Garuda Construction and Engineering


मेन बोर्ड के इस आईपीओ का इश्यू साइज 264.10 करोड़ रुपये है। इसमें 173.85 करोड़ रुपये के 1.83 करोड़ फ्रेश इश्यू जारी होंगे। वहीं 90.25 करोड़ रुपये के 95 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत जारी किए जाएंगे।

यह आईपीओ निवेश के लिए 8 अक्टूबर को खुलेगा। निवेशक इसके लिए 10 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। अलॉटमेंट 11 अक्टूबर को होगा। वहीं लिस्टिंग 15 अक्टूबर को होगी। शेयर का प्राइज बैंड 92 से 95 रुपये के बीच है। एक लॉट में 157 शेयर हैं। इसके लिए निवेशकों को 14,915 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है।

क्या करती है कंपनी?


यह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसकी स्थापना 2010 में हुई थी। यह कंपनी रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल आदि प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन करती है। साथ ही यह इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट के लिए सर्विस भी मुहैया कराती है। कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल को पूरा करने, कुछ अधिग्रहण करने और सामान्य कॉर्पोरेट के लिए करेगी।

2. Shiv Texchem Limited


यह एसएमई बोर्ड का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 101.35 करोड़ रुपये है। कंपनी 61.06 लाख शेयर जारी करेगी जो पूरी तरह फ्रेश होंगे। ओएफएस के तहत कोई भी शेयर जारी नहीं किया जाएगा।

यह आईपीओ भी निवेश के लिए 8 अक्टूबर को खुलेगा। निवेशक 10 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। अलॉटमेंट 11 अक्टूबर को होगा। लिस्टिंग 15 अक्टूबर को होगी। शेयर का प्राइज बैंड 158 से 166 रुपये के बीच रखा गया है। एक लॉट में 800 शेयर हैं। इसके लिए निवेशकों को 1,32,800 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक सिर्फ एक लॉट की बुक करा सकेगा।

क्या करती है कंपनी?


यह कंपनी हाइड्रोकार्बन बेस्ड केमिकल को इंपोर्ट और डिस्ट्रिब्यूट करती है। इस केमिकल का इस्तेमाल कई तरह की इंडस्ट्री में कच्चे माल के तौर पर किया जाता है। कंपनी की स्थापना 2005 में हुई थी। आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी लंबे समय के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करेगी। साथ ही इस रकम का इस्तेमाल जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाएगा।

इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग


अगले हफ्ते 6 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। ये सभी आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इनमें एचवीएक्स टेक्नोलॉजीज, साज होटल्स, सुबाम पेपर्स, पैरामाउंट डाई टेक, नियोपोलिटन पिज्जा और क्याती ग्लोबल वेंचर्स शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.