इंदौर के होटल में प्रेमी जोड़े से अवैध वसूली करने वाले एसएएफ के दो जवान गिरफ्तार

Updated on 04-09-2024 10:51 AM
इंदौर । विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के दो आरक्षक अवैध वसूली और धमकी के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। आरक्षकों ने एक होटल में दबिश देकर प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया था। स्वजन को बताने और गिरफ्तार करने की धमकी देकर आरक्षकों ने युवक-युवती से मोबाइल ले लिए। दो हजार रुपये भी वसूल कर फरार हो गए।

डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, घटना खजराना थाना अंतर्गत स्कीम-94 की है। 29 वर्षीय मोबाइल व्यवसायी कुंदन गोपाल एक युवती के साथ सी-21 बिजनेस पार्क के पीछे होटल में रुका था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दो पुलिसकर्मी जितेंद्र कुशवाह और अभय मनोरी होटल पहुंचे और रजिस्टर की जांच की।


पुलिसकर्मी परिवार के लोगों को बताने की धमकी देने लगे

युवक-युवती की एंट्री देख पुलिसकर्मियों ने कर्मचारी रंजीत को फटकारा और कहा कि रूम की जांच करवाओ। दोनों पुलिसकर्मी कुंदन के रूम में घुस गए और पूछताछ करने लगे। पहले दोनों को गिरफ्तार करने की धमकी दी। बाद में स्वजन को बताने का बोलकर ब्लैकमेल करने लगे।


युवती से मोबाइल छीन लिया, रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए

पुलिसकर्मियों ने कुंदन और युवती से मोबाइल छीन लिया। उनकी तलाशी ली लेकिन नकदी रुपये नहीं मिले। पुलिसकर्मियों ने होटलकर्मी रंजीत को ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करवाए और उससे नकद रुपये ले लिए। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। दोपहर को प्रेमी जोड़ा थाने पहुंचा और आरोपितों की तलाश शुरू की गई।


वीडियो फुटेज देख बटालियन में दबोचा

एसीपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक, फरियादी कुंदन ने पुलिस को बताया दो पुलिसकर्मियों ने उसका 75 हजार रुपये कीमती मोबाइल छीना है। शिकायत सुनकर अफसर चौंक गए। फुटेज निकाले तो आरोपित पुलिसकर्मियों के कंधे पर एसएएफ की डोरी दिख गई।

अफसरों ने 15वीं बटालियन के अफसरों को वाकया बताया। अफसरों ने कर्मचारियों को फुटेज दिखाए और आरोपित जितेंद्र कुशवाह और अभय मनोरी को दबोच लिया। जितेंद्र पूर्व में भी वसूली कर चुका है। वह अनिल को पोहे खिलाने के बहाने लेकर आया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.