प्रिंसिपल की फटकार के बाद हॉस्टल से भागे 2 छात्र:भोपाल के नवोदय से दो नाबालिग छात्र लापता

Updated on 16-12-2025 01:02 PM

भोपाल के रातीबड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से 2 नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्र वर्तमान में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। ये कक्षा छठवीं से जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ में आवासीय रूप से पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार को विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा सिंह ने दोनों छात्रों अंकित और धीरज को किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। साथ ही अगले दिन अभिभावकों को विद्यालय बुलाने की बात कही थी।

बताया जा रहा है कि इस चेतावनी से दोनों छात्र भयभीत हो गए थे। उसी रात करीब एक बजे, जब हॉस्टल के हाल में अन्य छात्र सो रहे थे, तब चुपचाप पीछे की दीवार फांदकर स्कूल परिसर से बाहर निकल गए।

स्कूल प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR शनिवार सुबह छात्रों के हॉस्टल में नहीं मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें शनिवार सुबह करीब पांच बजे दोनों छात्र नीलबड़ क्षेत्र में पैदल जाते हुए दिखाई दिए।

इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और छात्रों की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

बैरसिया क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों पुलिस के अनुसार, लापता अंकित पिता सर्जन सिंह गुर्जर (16) और धीरज पिता करण सिंह गुर्जर बैरसिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। अंकित कढ़ैया गांव का निवासी है, जबकि धीरज का परिवार बालाचोन गांव में रहता है। दोनों ही कृषक परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.