पीएम जनमन योजना के तहत बिलासपुर जिले को मिली 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट

Updated on 02-01-2026 12:45 PM

बिलासपुर। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत  बिलासपुर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करने के लिए तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन प्रदान किए गए हैं। इन यूनिटों का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा 31 दिसंबर 2025 को नए रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया।

यह मोबाइल मेडिकल यूनिट विशेष रूप से जिले के दुर्गम एवं पिछड़े बैगा विशेष ग्रामों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाएगी। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  संदीप अग्रवाल सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्र में रहने वालों को अस्पतालों तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। अब स्वास्थ्य सुविधाएं सीधे गांवों और बसाहटों तक इस माध्यम से पहुंचाई जाएंगी।

    जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत कुल 54 ग्राम/बसाहटों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें विकासखंड कोटा के 45 बैगा ग्राम, विकासखंड तखतपुर के 4 बैगा ग्राम, विकासखंड मस्तूरी के 3 बैगा ग्राम तथा विकासखंड बेलगहना के 2 बैगा ग्राम शामिल हैं। इन सभी ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु जिले को यह तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान की गई हैं। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन एवं स्थानीय वालंटियर की तैनाती की गई है। यूनिटों के माध्यम से 25 प्रकार की जांच सुविधाएं तथा 106 प्रकार की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही ये यूनिट प्रत्येक माह 15 दिन गांवों में भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेंगी, जहां आवश्यक जांच, इलाज और दवाओं का वितरण किया जाएगा।

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य संसाधनों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित दूरस्थ क्षेत्रों तक नियमित चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी, मलेरिया, कुपोषण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार में सहायता मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.