जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 हजार से अधिक बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक

Updated on 23-12-2025 12:22 PM

मोहला। जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ 21 दिसंबर को किया गया। अभियान की शुरुआत कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप पिलवाएं। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 23 हजार 710 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की पूर्ति हेतु जिले के तीनों विकासखंडों में कुल 302 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान की प्रभावी निगरानी एवं सतत मूल्यांकन के लिए 32 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। साथ ही विकासखंड स्तर पर नियुक्त सुपरवाइजरों की मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय टीम का भी गठन किया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विजय खोब्रागड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक जिले के समस्त पोलियो बूथों पर लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 22 एवं 23 दिसंबर को छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, ईंट भट्टों, घुमंतु आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य ट्रांजिट स्थलों पर विशेष रूप से गठित ट्रांजिट टीमों के माध्यम से भी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। जिला नोडल अधिकारी डॉ.देवेश ठाकुर ने बताया कि अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु मैदानी अमले को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागड़े, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. देवेश ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.