स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कलेक्टर ने सरपंचों के साथ किया संवाद

Updated on 16-09-2024 04:14 PM

उत्तर बस्तर कांकेर । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में ‘सरपंच संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर स्वच्छता ही सेवा अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। 


इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव चलाए जा रहे सफाई अभियान की जानकारी ली और कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित गांव के सभी लोग एकजुट होकर अपने गांव को स्वच्छ रखने में योगदान दें। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने की अपील भी की। जिला पंचायत के सीईओ सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है।


कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ अंचल कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत छोटेबेठिया की सरपंच सविता नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में  घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है और ग्रामीणों के सहयोग से सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवनों एवं गांव चौक चौराहों में वृक्षारोपण भी किया गया। 

कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए आगे भी इसी सफाई अभियान में योगदान देने की अपील की। इसी तरह भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत संबलपुर की सरपंच अनिता रावटे, दुर्गूकोंदल की सरपंच पार्वती साहू, चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत जैसाकर्रा की सरपंच हेमलता तारम, कांकेर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोदागांव के सरपंच पंचूराम नायक सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा गांव को स्वच्छ रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.