इंदौर की तरह फ्री में भोपाल मेट्रो रेल में सफर नहीं कर पाएंगे शहरवासी, पहले दिन से लगेगा टिकट

Updated on 18-12-2025 04:43 PM

भोपाल। भोपाल में मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत में अब महज दो दिन का समय शेष है। इस बीच एक चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, राजधानीवासियों को इंदौर की तरह मेट्रो की फ्री सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। यात्रियों को पहले दिन से ही टिकट लेकर मेट्रो का सफर करना होगा। मेट्रो प्रबंधन ने यह फैसला इंदौर मेट्रो के अनुभव को देखते हुए लिया है।

इंदौर में एक सप्ताह तक मेट्रो को फ्री करने के बाद जब किराया वसूली शुरू हुई थी, तब यात्रियों की संख्या में 90 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। भोपाल में ऐसी स्थिति न बने, इसे ध्यान में रखते हुए एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने फ्री ट्रायल के बजाए सीधे टिकट फेयर लागू करने का निर्णय लिया है। प्रबंधन स्तर पर इसकी अनुमति दे दी गई है।

ज्ञात हो कि राजधानी में 20 दिसंबर को मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण किया जाएगा, लेकिन शहर के नागरिक लोकार्पण के अगले दिन यानी 21 दिसंबर से मेट्रो में सफर कर सकेंगे। वहीं, मेट्रो प्रबंधन ने लोकार्पण कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार कर लिया है।

लोकार्पण में दो दिन ही शेष

भोपाल में मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत में अब महज दो दिन का समय शेष है। इसे लेकर मेट्रो प्रबंधन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। स्टेशनों पर साफ-सफाई, साइन बोर्ड, एस्केलेटर, लिफ्ट, प्लेटफार्म व्यवस्था और कंट्रोल रूम सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि मेट्रो परिचालन के लिए सभी सिस्टम पूरी तरह तैयार हैं।

दिव्यांगजनों ने परखी मेट्रो की तैयारी

मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भोपाल मेट्रो को सभी यात्रियों, विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए सुलभ और सुरक्षित बनाने की दिशा में गुरुवार को एक विशेष माक ड्रिल की। इस मौके पर अरुषि संस्था के दिव्यांगजनों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश से लेकर ट्रेन में सवार कराकर सुविधाओं को परखा। यहां अरुषि के प्रतिनिधियों और भोपाल मेट्रो के कर्मचारियों ने मिलकर पूरे यात्रा का अनुभव लिया।

माकड्रिल में स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट पर व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरणों के साथ दिव्यांगजनों की आवाजाही का परीक्षण किया गया। साथ ही यह देखा गया कि लिफ्ट, रैंप और एस्केलेटर का उपयोग कितनी सहजता से किया जा सकता है। इस दौरान मेट्रो स्टाफ को बताया गया कि वे इनका मार्गदर्शन कैसे करें और व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रूप से प्लेटफार्म तक कैसे पहुंचाएं। वहीं स्टेशन परिसर में लगे साइनेज सहित अन्य सुविधाओं की भी जांच की गई। स्टाफ ने संस्था के सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें लागू करने का भरोसा दिया।

यह है मेट्रो के लोकार्पण का शेड्यूल

लोकार्पण कार्यक्रम 20 दिसंबर को मिंटो हाल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहरवासियों को मेट्रो की सौगात देंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे से 4.45 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 5.10 बजे सुभाष नगर स्टेशन से केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

7.5 किमी की दूर 15 मिनट में होगी तय

दोनों अतिथिगण शाम 5:15 बजे मेट्रो में बैठकर सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक सफर करेंगे। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान मेट्रो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 7.5 किलोमीटर की दूरी मेट्रो लगभग 15 मिनट में तय करेगी और शाम 5:30 बजे एम्स स्टेशन पहुंचेगी। एम्स स्टेशन पर भी शहरवासियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.