यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी:14 यात्रियों की मौत, 40 लोग सवार थे, पोखरा से काठमांडू जाते समय हादसा

Updated on 23-08-2024 01:58 PM

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी है। 16 लोग घायल हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे। हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नेपाल के तनहुन जिले में हुआ। SP बीरेंद्र शाही ने बताया कि बस मार्सयांगडी अंबुखैरेनी नदी में गिरी है। रेस्क्यू में सेना और सशस्त्र बलों की मदद ली जा रही है।

बस गोरखपुर में रजिस्टर्ड
तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने बताया कि बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाली शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम रजिस्टर्ड है। यूपी सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर ने कहा- नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके जानकारी जुटाई जा रही है।

महाराष्ट्र के 110 लोग नेपाल की यात्रा पर गए थे
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। महाराष्ट्र के लोगों ने बस बुक की थी। दो बसों से करीब 110 लोग यूपी के प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे।

इनमें एक बस का एक्सीडेंट हुआ है। दूसरी बस में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं, जिनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.