भोपाल की ब्लू-मून कॉलोनी में गंदे पानी को लेकर हंगामा:चार दिन बाद भी पाइप लाइन नहीं सुधारी; सप्लाई होते ही गंदा पानी आने लगा

Updated on 16-01-2026 12:15 PM

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में भोपाल में भी पानी की पाइप लाइन को ढूंढा जा रहा है। साथ ही सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है। इसी बीच गुरुवार को ब्लू मून कॉलोनी में गंदे पानी को लेकर हंगामा हो गया। यहां पर चार दिन बाद भी पाइप लाइन में कोई सुधार नहीं हुआ था। जैसे ही पानी की सप्लाई शुरू हुई, लाइन से गंदा पानी आने लगा।

ब्लू मून कॉलोनी में ही चार दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे थे। जिन्होंने वीडियो कॉल के जरिए नगर निगम कमिश्नर, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से तत्काल सुधार की मांग की थी।

कांग्रेसी कॉलोनी में पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने गुरुवार को कॉलोनी के लोगों के साथ पानी की सप्लाई शुरू होने का इंतजार किया। शाम को जब नल चालू हुए तो लोगों ने लाइव टेलीकास्ट कर सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर दी। नगर निगम की वाटर सप्लाई शुरू होते ही बेहद गंदा पानी पाइप लाइन ने उगलना शुरू कर दिया।

इस पानी की तस्वीर वायरल करते हुए कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या नगर निगम आयुक्त एवं कलेक्टर इस पानी का इस्तेमाल अपने परिवार के साथ करना चाहेंगे? स्थानीय लोग नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर टैक्स सहित अन्य सभी शुल्क जमा करते हैं।

बावजूद उन्हें स्वच्छ पानी पीने का अधिकार तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। शुक्ला ने आरोप लगाया है कि इंदौर की भागीरथपुरा की घटना सामने आने के बावजूद स्थानीय प्रशासन किसी प्रकार का कोई कदम नहीं उठा रहा है। जिसके चलते स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महेश मेहरा, दीपक दीवान, अमित खत्री, अलीमुद्दीन बिल्ले, इरशाद अली, बाबर खान, शाबिद खान आदि मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.