पीएम नरेंद्र मोदी से मिले यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, बजट 2026 के फायदे पूर्व करीबी अफसर ने गिनाए

Updated on 02-02-2026 05:24 PM
लखनऊ: केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का बजट 2026 पेश कर दिया है। इस बजट के बाद उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर केंद्र सरकार की तरीफ की और विपक्ष पर निशाना साधा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट लोकसभा में पेश किया है। 53.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में किसान से लेकर जवानों तक के लिए बड़ी घोषणाएं की गई है। यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने समाज के सभी वर्गों गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, व्यापारी और शहरी-ग्रामीण आबादी को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और समेकित विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय बजट के फायदे बताए

दरअसल ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जनहितकारी बजट के लिए उनका आभार जताया है। एके शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधान सरकार की स्पष्ट सोच और दीर्घकालीन विकास रणनीति को दर्शाते हैं।एके शर्मा ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास को विशेष महत्व दिया गया है। इससे औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और शहरी-ग्रामीण संतुलित विकास को नई गति मिलेगी। जिससे उत्तर प्रदेश को देश के विकास इंजन के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

पीएम सूर्य घर योजना में आएगी तेजी

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह बजट समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ने वाला है और समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। एके शर्मा ने कहा कि सोलर ग्लास के मुख्य घटक सोडियम एंटीमोनाइट को कस्टम ड्यूटी से छूट मिलने से पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
इससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पीएम मोदी के नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने के प्रावधानों से शहरी निकाय आत्मनिर्भर बनेंगे। इससे उनकी वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी।

पक्के आवास का सपना होगा पूरा

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि विकास परियोजनाओं में निजी व संस्थागत निवेश बढ़ेगा और शहरों में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार संभव होगा। एके शर्मा ने बताया कि बजट में टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के शहरों के लिए धन आवंटन में बढ़ोतरी से प्रदेश के लगभग 45 शहरों में आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलेगी।

इससे उभरते शहरों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के प्रयास और अधिक सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के प्रावधानों से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को पक्के आवास का सपना साकार करने का अवसर मिलेगा।

पीएम मोदी के करीबी अरविंद कुमार शर्मा

बता दें, यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में रह चुके हैं। 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे अरविंद कुमार शर्मा यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं। उनका और पीएम मोदी का कई साल पुराना बेजोड़ साथ रहा है।

नरेंद्र मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री रहने के दौरान एके शर्मा कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आईएएस की नौकरी छोड़ते समय एके शर्मा केंद्र सरकार में एमएसएमई मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। कहा जाता है कि पीएम मोदी के करीबी अफसर होने के चलते ही उन्हें बीजेपी ने एमएलसी बनाया और फिर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.