वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में ही उड़ाए पाकिस्तानियों के होश, सरहद पार भी गूंजा उनका नाम

Updated on 29-05-2026 02:07 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी का डंका अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी गूंजने लगा है। आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 12 गगनचुंबी छक्के जड़कर टी20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने वाले इस वंडर किड की दीवानी अब पाकिस्तानी क्रिकेट भी हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और महान क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने भी वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है। मोहम्मद यूसुफ ने वैभव की तुलना पाकिस्तान के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडर रहे एक खास खिलाड़ी के युवा दिनों से कर दी है।

मोहम्मद यूसुफ ने लिखी ये बात

मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी के शॉट खेलने के अंदाज और निडरता को देखकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद खास संदेश साझा किया। उन्होंने वैभव को क्रिकेट का भविष्य बताया। मोहम्मद यूसुफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, '15 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी मुझे युवा शाहिद अफरीदी की याद दिलाता है, निडर, विस्फोटक और ऊर्जा से पूरी तरह भरपूर। क्रिकेट का भविष्य यहीं है!' इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान भी इस खिलाड़ी को काफी करीब से देख रहा है। उन्हें पता है कि आने वाले दिनों में वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के लिए काल बनने वाले हैं।

शाहिद अफरीदी के बूम-बूम अवतार से तुलना के मायने

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को क्रिकेट इतिहास के सबसे आक्रामक और खतरनाक पावर-हिटर्स में गिना जाता है, जिन्होंने महज 16 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में सबसे तेज वनडे शतक जड़कर तहलका मचा दिया था। अफरीदी को दुनिया बूम-बूम के नाम से जानती थी। अब ठीक वैसी ही निडरता और विस्फोटक अंदाज भारत के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में देखने को मिल रहा है। वैभव ने भी मुल्लांपुर के मैदान पर पैट कमिंस जैसे दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह आगे बढ़कर छक्के लगाए, उसने मोहम्मद यूसुफ को शाहिद अफरीदी के शुरुआती दिनों की याद दिला दी। सरहद पार से आई यह तारीफ बताती है कि वैभव का टैलेंट सीमाओं को पार कर चुका है।

क्रिस गेल के बाद मोहम्मद यूसुफ भी हुए मुरीद

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी के बाद दुनिया भर के दिग्गज उनके सामने नतमस्तक हैं। इससे पहले टी20 क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने भी वैभव को 'न्यू सिक्स मशीन' और 'यूनिवर्सल बेबी बॉस' की उपाधी दी थी। अब मोहम्मद यूसुफ द्वारा उनकी तुलना शाहिद अफरीदी से किए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि वैभव ने महज 15 साल की उम्र में वो प्रभाव छोड़ दिया है, जिसे बड़े-बड़े बल्लेबाज अपने पूरे करियर में नहीं छोड़ पाते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.