वैष्णो देवी यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित, जम्मू के स्कूल बंद, जानिए मौसम विभाग का बारिश पर क्या अलर्ट
Updated on
06-10-2025 12:32 PM
जम्मू : माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। श्राइन बोर्ड ने तीन दिनों के लिए वैष्णो देवी यात्रा स्थगित करने की जानकारी दी है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी सलाह के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित रहेगी और 8 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी। भक्त आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रह सकते हैं। वहीं जम्मू के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।
बता दें कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था।
वैष्णो देवी में हुआ था लैंडस्लाइड
भूस्खलन त्रासदी के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले एसएमवीडीएसबी के अधिकारियों को दोषी ठहराया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था।
मचैल माता मंदिर यात्रा भी स्थगित
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में प्रशासन ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी मौसम संबंधी चेतावनी के बाद मचैल माता तीर्थयात्रा को पांच अक्टूबर से तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। मचैल माता मंदिर का प्रवेशद्वार कहलाने वाले चिसोटी गांव में 14 अगस्त को बादल फटने की घटना के बाद अचानक आई बाढ़ से 65 लोगों (अधिकतम तीर्थयात्री शामिल) की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे और 32 अन्य का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
किश्तवाड़ के जिलाधिकारी पंकज कुमार शर्मा ने एक आदेश में कहा कि आईएमडी की ओर से जारी खराब मौसम संबंधी चेतावनी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर मचैल माता मंदिर की ओर तीर्थयात्रियों की आवाजाही पांच से सात अक्टूबर तक निलंबित रहेगी।
स्कूलों की छुट्टी
जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशक, नसीम जावेद चौधरी (जेकेएएस) ने अपने आदेश में कहा कि मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम संबंधी चेतावनी के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे की जानकारी दी जाएगी।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…