जबलपुर से रायपुर तक दौड़नी थी वंदेभारत, स्पेशल ट्रेन भी नहीं दौड़ा सका रेलवे

Updated on 03-09-2024 10:18 AM
 जबलपुर । जबलपुर से रायपुर तक नियमित ट्रेन चलाने की मांग पिछले आठ साल से की जा रही है। लोकसभा चुनाव के पहले इस मांग को पूरा करने के लिए जबलपुर से रायपुर तक वंदेभारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।

रायपुर जाने के लिए एक मात्र ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस

जबलपुर से रायपुर जाने के लिए एक मात्र ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस चलती है, लेकिन इस ट्रेन में वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल हाे रहा है। जबलपुर से बालाघाट होते हुए रायपुर तक वंदेभारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया।

बैठने वाली सीट होने से प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिल पाई

यात्रा का अधिक समय तथा निर्धारित कोचों में बैठने वाली सीट होने के कारण प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिल पाई। अब वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच सुविधा शुरू होने के बाद इस रूट पर ट्रेन चलाने की मांग बढ़ रही है। रेल यात्रा समिति से लेकर जबलपुर के कई संगठन रायपुर तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।

9 घंटे में तय होगा बालाघाट रूट से सफर

रेलवे बोर्ड ने स्लीपर कोच की वंदेभारत ट्रेन के नए रैक तैयार कर लिए हैं, लेकिन अभी तक इस ट्रेन का रूट तय नहीं है। इधर जबलपुर से रायपुर तक नई ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को भी अब तक रेलवे बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली है। अब जब रेलवे बोर्ड नई वंदेभारत ट्रेन चलाने के नया रूट तलाश रहा है।

प्रस्ताव पर अमल नहीं हुआ, लेकिन इसे भी डबल किया जा रहा है

ऐसे में जबलपुर से बालाघाट होते हुए रायपुर तक स्लीपर कोच की वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग को लेकर जबलपुर मंडल और पमरे जोन दोनों की मंथन में जुट गए हैं हालांकि यह रूट सिंगल होने की वजह से अभी तक इस पर नई ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर अमल नहीं हुआ, लेकिन इसे भी डबल किया जा रहा है।

एक मात्र ट्रेन, उसमें भी लंबी वेटिंग

वर्तमान में जबलपुर से रायपुर के लिए एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। भोपाल से रायपुर के बीच चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस ही जबलपुर होकर रायपुर जाती है। यह सफर लगभग 10 से 11 घंटे का है। जबलपुर से कटनी होते हुए रायपुर जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस में चार माह में जैसे ही आरक्षण खुलता है, सीट भर जाती हैं। त्याैहार सीजन में तो वेटिंग टिकट तक मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जबलपुर से रायपुर तक का ट्रेन का सफर मुश्किलों से भरा है।

वंदेभारत ट्रेन को जबलपुर से बालाघाट होकर रायपुर तक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार नहीं है, लेकिन यदि संगठन, जनप्रतिनिधियों की ओर से इस पर वंदेभारत स्लीपर कोच की ट्रेन चलाने का प्रस्ताव आता है तो इसे पश्चिम मध्य जोन की मदद से रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा।

डा. मधुर वर्मा, सीनियर डीसीएम, जबलपुर रेल मंडल

वंदेभारत ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड और पीएमओ लेता है। जबलपुर से रायपुर के बीच नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव बोर्ड गया है। सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद ही इस प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा।

हर्षित श्रीवास्तव, सीपीआरओ, पश्चिम मध्य रेलवे

जबलपुर से रायपुर के बीच एक मात्र ट्रेन चलती है, वह भी कष्ट से भरी यात्रा है। इस ट्रेन के लिए चार माह पहले आरक्षण खुलता है और चंद दिन में भर जाता है। जबलपुर से बालाघाट से होकर रायपुर के लिए वंदेभारत ट्रेन चलना चाहिए, लेकिन इस पर अभी तक मंडल और जोन से गंभीरता से प्रयास नहीं किया है।

डा. सुनील मिश्रा, पूर्व जेडयूआरसीसी सदस्य



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.