नशे के नेटवर्क का गेटवे बन रहा बनारस! नेपाल-बांग्लादेश पहुंच रही कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप

Updated on 24-11-2025 01:54 PM
वाराणसी: कोडीन युक्त कफ सिरप के नाम पर नशे का कारोबार करने वाले सौदागरों ने बनारस को अपने धंधे का 'गेट वे' बना लिया है। इसी 'गेट वे' के जरिए प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बांग्लादेश और नेपाल भेजी जाती थी, जहां इस सिरप का इस्तेमाल दवा के रूप में नहीं, नशे के लिए किया जाता है। यह खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग द्वारा पिछले दिनों कोडीन युक्त कफ सिरप की तलाश में की गई छापेमारी की पड़ताल में हुआ है।

यह है रूट:
यूपी में अब तक अलग-अलग जगहों पर हुई छापेमारी में सामने आया है कि कोडीन युक्त कफ सिरप विभिन्न नामों से हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में स्थित दवा की फैक्ट्रियों से बनवाया गया था। यह प्रतिबंधित कफ सिरप फैक्ट्रियों से सीधे गाजियाबाद पहुंचता है और वहां से आगरा के जरिए उसे बनारस लाया जाता है। बनारस के रास्ते इन सिरप को ट्रकों से पश्चिम बंगाल के जरिए बांग्लादेश और बिहार के रास्ते नेपाल भेजा जाता है।
कागजों पर सिंडिकेट के जुड़ी फर्मों द्वारा इसकी बिक्री यूपी के अलग-अलग जिलों के मेडिकल स्टोर पर दिखाई जाती है। अब तक की पड़ताल में स्पष्ट हो चुका है कि इसके लिए सिर्फ विलिंग ही फर्जी नहीं होती, बल्कि अधिकतर मेडिकल स्टोर भी फर्जी होते हैं। FSDA के अधिकारियों का मानना है कि बांग्लादेश में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होने से वहां कोडीन युक्त इस कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है और वहां सिरप की एक शीशी चार से पांच गुना रेट पर बिकती है। इसी तरह नेपाल में भी कफ सिरप का इस्तेमाल दवा के रूप में कम नशे के लिए ज्यादा होता है।
इस तरह जुड़ी कड़ियां:
एमपी में हुई बच्चों की मौत के बाद से यूपी में FSDAने इस प्रतिबंधित सिरप को लेकर अभियान चलाया है। लेकिन, अभियान में तेजी आई गाजियाबाद में इन प्रतिबंधित सिरप की बरामदगी के बाद। चार नवंबर को गाजियाबाद पुलिस ने चार ट्रकों से 1.57 लाख कोडीन युक्त कफ सिरप का जखौरा पकड़ा और आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
इन लोगों से पूछताछ के बाद लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी शुरू हुई। छापेमारी में मिले दस्तावेज के आधार पर FSDA ने वाराणसी के में शुभम जायसवाल के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से टीम को सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जानकारी हुई।

प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी का खुलासा होने के बाद शुरू हुई जांच में एक के बाद एक कई चौकाने वाली बातें सामने आ रही है। नशीले कफ सिरप की तस्करी में शामिल रांची की शैली ट्रेडर्स ने वाराणसी की 109 फर्मों को फर्जी बिलों से 100 करोड़ से ज्यादा के सिरप सप्लाई करना दिखाया था।

छानबीन में इनमें से कई फर्मे फर्जी निकली। फर्म के पते पर झोपड़ी या जनरल स्टोर पाए गए हैं। सारनाथ की एक दुकान पर नाबालिग नमकीन बेचते मिला। 20 थोक लाइसेंसधारियों के पते पर हकीकत जानने पहुंची टीमों को पता चला कि सभी फर्मे बोगस है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.