कृष्ण जन्माष्टमी पर कवर्धा वनमंडल के कृष्ण कुंज में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Updated on 27-08-2024 01:47 PM

कवर्धा। कृष्ण जन्माष्टी पर 26 अगस्त को कवर्धा वनमंडल के कृष्ण कुंज में विविध आयोजन हुए। कृष्ण कुंज कवर्धा व लक्ष्मी नारायण मंदिर में 24 घंटे रामधुनि का आयोजन किया गया। इसके बाद रात्रि 12 बजे जन्म उत्सव मनाया गया। कृष्ण कुंज लोहारा में इस अवसर पर स्थानीय बच्चों ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बच्चों ने यहां कचनार के पौधे लगाए। पंडरिया पूर्व परिक्षेत्र में स्थापित कृष्ण कुंज में भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर दही हांडी फोड़ कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में आप-पास के आमजन, बच्चे, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत विभिन्न परिक्षेत्रों में जैसे कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा में कृष्ण कुंज स्थापित कर सभी कृष्ण कुंज में मिश्रित प्रजाति पौधा रोपण किया गया है जिसकी वर्तमान में 10-15 फिट ऊंचाई की हो गयी है और पूर्णतः स्वस्थ्य अवस्था में है। जनसहभागिता से वन विभाग द्वारा नगरों में स्थापित इन कृष्ण कुंज की आभा देखते ही बनती है। यहां पर आस-पास के बच्चों, बुजुर्गों व आमजनों ने कृष्ण जन्माष्टी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर प्रकृति की सुंदरता का आनंद लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.