दशहरा पर खूब बिकेंगी गाड़ियां, लक्जरी कार की सबसे ज्यादा डिमांड, पहले से कराई बुकिंग

Updated on 10-10-2024 12:07 PM
 ग्वालियर। खरीदारी के लिए नवरात्र से लेकर दशहरा तक सभी दिनों काे शुभ माना जाता है। नवरात्र के पहले दिन और दशहरा पर खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। लोग सालभर इस मुहूर्त का इंतजार करते हैं। अब दशहरा में सिर्फ दो दिन ही बचे हैं। 12 अक्टूबर को दशहरा है, इसलिए कारोबारियों को उम्मीद है- दो दिन बाद बाजार सोने जैसा दमकेगा। हर सेक्टर दशहरा के लिए तैयार है, लेकिन इस दिन सबसे ज्यादा गाड़ियाें की बिक्री होती है। कारोबारियों का कहना है- इस बार लक्जरी कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है। कई लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी है, जिनकी कार तैयार कर दी गई हैं। दशहरा पर सिर्फ डिलीवरी दी जाएगी।

20 लाख से अधिक कीमत वाली कार ट्रेंड में


आटोमोबाइल कारोबारियों ने बताया कि 20 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली कार सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। हर कंपनी की प्रीमियम रेंज वाली कार की पहले से लोगों ने बुकिंग करा रखी है। 10 लाख से 20 लाख रुपये के बीच वाली कार में लोग इवी को प्राथमिकता दे रहे हैं। 10 लाख रुपये से कम कीमत की कार में सीएनजी और पेट्रोल वाली कार डिमांड में है। कार भलें ही 10 लाख रुपये कम की हो, लेकिन अब लोग सेफ्टी फीचर पर पूरा फोकस कर रहे हैं। 6 एयरबैग वाली कार सबसे ज्यादा प्रचलन में है।


स्कूटर की होगी खूब बिक्री


कारोबारियों का कहना है कि दो पहिया वाहनों में अब स्कूटर और इ-स्कूटी सबसे ज्यादा प्रचलन में है। बाइक की जगह लोग स्कूटर को अधिक पसंद कर रहे हैं। इसका कारण है- अब माइलेज बढ़ गया है। डिक्की सहित आगे सामान रखने की जगह होती है। लंबी दूरी पर भी जाने में आसान हैं। इ-स्कूटी की भी मांग खूब बढ़ रही है। इ-स्कूटी में बेहतर बैट्री और सेंसर से लैस ज्यादा प्रचलन में है।


एजेंसी संचालकों ने की तैयारियां


दशहरे पर बुक की गई कारों को डिलीवरी के लिए एजेंसी संचालक तैयार कर रहे हैं! जिससे दशहरे के दिन कार लेने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो और एजेंसी पर उन्हें तुरंत औपचारिकता पूरी कर वाहन दिया जा सके। कुछ लोग एजेंसी से ही एसेसरीज लगवा रहे हैं तो कुछ लोगों ने जस की तस स्थति में कार की डिमांड की है!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.