ब्राजील में लाइव टीवी डिबेट में हिंसक लड़ाई:उम्मीदवार ने विरोधी नेता के सिर पर कुर्सी से हमला किया

Updated on 17-09-2024 02:18 PM

ब्राजील के साओ पाउलो में मेयर पद के लिए हो रही लाइव डिबेट में एक उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंदी पर कुर्सी से हमला कर दिया। घायल प्रत्याशी को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

CNN के मुताबिक ये डिबेट वामपंथी उम्मीदवार जोस लुईज दातेना और दक्षिणपंथी नेता पाब्लो मार्सेल के बीच हो रही थी। मार्सेल ने दातेना पर यौन उत्पीड़न से जुड़े 11 साल पुराने मामले को लेकर टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज होकर दातेना ने कुर्सी से कई बार मार्सेल पर हमला किया।

इसके बाद दातेना को बहस से हटा दिया गया। उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने गलती की थी, लेकिन उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

उम्मीदवार ने ट्रम्प पर हुए हमले से तुलना की

मार्सेल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। अस्पताल ने बताया कि उनके सीने और कलाई में चोट लगी है। स्थिति उतनी गंभीर नहीं है।

मार्सेल ने कुर्सी पर हुए हमले की तुलना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ जुलाई में की गई हत्या की कोशिश और 2018 के चुनाव के दौरान ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर चाकू से किए गए हमले से की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तीनों हमलों की फुटेज पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन पर लोहे की कुर्सी से उनकी पसलियों पर हमला किया गया। उन्होंने दातेना पर कानूनी एक्शन लेने की बात कही है।

लाइव डिबेट में उड़ाया मजाक, नाराज होकर किया हमला 

रिपोर्ट के मुताबिक मेयर चुनाव 6 अक्टूबर को हैं। इसमें 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। नेशनल टीवी चैनल कल्चरा पर 6 मेयर प्रत्याशी डिबेट कर रहे थे। इस दौरान मार्सेल ने दातेना पर फब्तियां कसना शुरू कीं। मार्सेल ने कहा कि दातेना एक बुरे पत्रकार रहे हैं और अपनी अधीन काम करने वाली रिपोर्टर्स का यौन शोषण कर चुके हैं। वह एक रेपिस्ट हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक दातेना पर एक जूनियर रिपोर्टर ने 2019 में सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था। इसके बाद दातेना ने रिपोर्टर पर मानहानि का केस कर दिया था। कुछ महीने बाद महिला ने दातेना पर से आरोप वापस ले लिए थे।

इससे दातेना नाराज हो गए। उन्होंने मार्सेल के सिर को निशाना बनाकर कुर्सी से हमला कर दिया। बाद में दातेना ने कहा कि उस पर यौन उत्पीड़न का मामला पहले ही खत्म हो गया था। इसकी वजह से उसका परिवार बहुत परेशान हुआ था। इसी चिंता में उनकी सास की मौत हो गई थी। उसने पुराना जख्म कुरेद दिया।

दातेना बोले- उम्मीदवारी वापस नहीं लूंगा 

दातेना ने कहा कि वह इस घटना के बाद भी अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेंगे। वहीं, घटना के तुरंत टीवी कल्चरा ने माफी मांगी है और इसे ब्राजील के टेलीविजन के इतिहास की सबसे बुरी घटना करार दिया है।

टीवी कल्चरा ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे नियमों के बावजूद ऐसी घटना हो सकती है। यह बहुत खेदजनक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.