विराट और रोहित अब लेंगे चैन की सांस, टेस्ट में सहवाग से ज्यादा छक्के मारने वाले गेंदबाज ने लिया संन्यास

Updated on 15-11-2024 02:28 PM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। साउदी न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड अगले साल जून में होने वाले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो वह टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जिसके खिलाफ डेब्यू उसकी के खिलाफ संन्यास


35 साल के टिम साउदी ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, 'न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना बचपन से ही मेरा सपना रहा है। 18 साल तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस खेल से विदा लूं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है। टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल के बहुत करीब है, इसलिए उसी टीम के खिलाफ इतनी बड़ी सीरीज खेलकर अपने टेस्ट करियर का अंत करना, जिसके खिलाफ इतने साल पहले मेरा करियर शुरू हुआ था।'

साउदी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में मचाई थी धूम


साउदी ने 2008 में U19 वर्ल्ड कप में 17 विकेट लेकर धूम मचा दी थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ छह की औसत से रन दिए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। अपने 18 साल के शानदार करियर में वह तीनों ही फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने चार वनडे वर्ल्ड कप, सात T20 वर्ल्ड कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट और एक WTC फाइनल में खेले हैं, जिसमें उन्होंने साउथेम्प्टन में पांच विकेट लिए थे।

टिम साउदी का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड


साउदी रेड-बॉल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 104 मैचों में 385 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। उनके नाम 2100 से ज्यादा रन हैं और इसमें 93 छक्के भी शामिल हैं। हाल ही में, साउदी ने भारत में न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बेंगलुरु टेस्ट में उन्होंने गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाज में 65 रन बनाए थे।

विराट-रोहित को खूब करते हैं परेशान


टिम साउदी रोहित शर्मा और विराट कोहली को काफी परेशान करते हैं। साउदी ने रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 बार आउट किया है। विराट कोहली अभी तक 11 बार उनके खिलाफ आउट हो चुके हैं। टेस्ट से साउदी के संन्यास से कम से कम एक फॉर्मेट में भारत के दो धाकड़ बल्लेबाज चैन की सांस लेंगे। साउदी ने अभी तक वनडे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास पर फैसला नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.